{"_id":"609308fc8ebc3efbef7420c4","slug":"police-employee-vedio-viral-to-purchase-wine-ambala-news-knl69147434","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब लेते हुए पुलिस कर्मियों की वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब लेते हुए पुलिस कर्मियों की वीडियो वायरल
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान ठेके से शराब लेते हुए पुलिस कर्मियों की वीडियो वायरल होने पर एसपी हामिद अख्तार ने तत्काल वेलफेयर इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया। इसके अलावा वेलफेयर इंस्पेक्टर के साथ गाड़ी में मौजूद एसपीओ सतीश कुमार को भी बर्खास्त करने के आदेश जारी कर दिए। इस मामले में अग्रसेन चौक पर तैनात ठेके के संचालक शौकीन फर्म के मालिक कारिंदे के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। सेक्टर-9 थाने में दर्ज केस की तफ्तीश जारी है।
हुआ यूं कि कोविड-19 के चलते जिले के सभी ठेकों को बंद करने के आदेश हैं। कुछ दिन पहले भी एसपी ने गुप्त सूचना के बाद रेलवे रोड पर शाम के समय ठेका खुला पाए जाने पर तीन लोगों पर केस दर्ज किया था। इसके बाद लगे लॉकडाउन में दिनभर ठेकों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए थे। इसी अवधि में एक वीडियो वायरल हो गया। पुलिस की एक पीसीआर में तैनात पुलिस कर्मी ठेके पर शराब लेते दिखाई दिए। वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। जैसे ही मामला एसपी के संज्ञान में पहुंचा तो उन्होंने वीडियो में दिखे मुलाजिमों की शिनाख्त की तो उनकी पहचान वेलफेयर इंस्पेक्टर सतीश कुमार और दूसरा सतीश कुमार पाया गया जोकि एसपीओ है। इसके बाद तत्काल प्रभाव से इंस्पेक्टर सतीश को सस्पेंड करते हुए विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए गए जबकि एसपीओ को बर्खास्त करने के आदेश जारी कर दिए।
------------------------------------------------------------
वीडियो में बोली पब्लिक आम आदमी के लिए बंद ठेके
वायरल वीडियो में पब्लिक बोल रही है कि क्या ठेके सिर्फ आम आदमी के लिए ही बंद हैं। आम आदमियों को तो शराब नहीं मिल रही। मिल रही है तो दो से तीन गुना रेट में और पुलिस कर्मी ठेकों के अंदर से शराब आसानी से ले रहे हैं।
विज्ञापन
-----------------------
वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए वेलफेयर इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है जबकि एसपीओ को बर्खास्त करने के आदेश दिए गए हैं। किसी भी हाल में नशे की तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसमें चाहे फिर पुलिस कर्मी ही क्यों न हों। शौकीन वाइन के मालिक व कारिंदे पर भी केस दर्ज कर लिया गया है।
हामिद अख्तर, एसपी अंबाला।