फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Police department will destroy wild hemp plants

Ambala News: जंगली भांग के पौधों को नष्ट कराएगा पुलिस विभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
Police department will destroy wild hemp plants
नग्गल थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे लगी जंगली भांग के पौधों को नष्ट करवाती हुई पुलिस
अंबाला सिटी। हाईवे किनारे व गली-मोहल्लों में जगह-जगह खाली प्लाटों में उगने वाली जंगली भांग को पौधों को पुलिस नष्ट करेगी। इससे नष्ट करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को भी थाना नग्गल क्षेत्र में पुलिस ने विशेष अभियान के तहत हिसार-कैथल हाईवे के आसपास उगी जंगली भांग को नष्ट कराया। छोटे-छोटे पौधों को तो मजदूरों ने कस्सी की मदद से उखाड़ा, जहां भारी संख्या में पौधे लगे हुए थे। वहां पर जेसीबी भी चलाई गई। नग्गल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ऋषिपाल और अन्य मुलाजिम मौजूद रहे।
विज्ञापन

दरअसल, पुलिस अधीक्षक अंबाला जश्नदीप सिंह रंधावा के निर्देशानुसार यह अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के अलावा सभी गांवों के सरपंचों को भी निर्देश दिए गए है कि वह अपने-अपने इलाके में उगने वाली जंगली भांग को नष्ट करें। केवल नष्ट करना ही नहीं बल्कि दोबारा से यह पौधे न हो इसको लेकर भी दवा का छिड़काव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, अंबाला में खाली जगह पर उगने वाले जंगली भांग के पौधों की भरमार है। यहीं कारण है कि इसी भांग को रगड़कर युवा नशे का सेवन कर रहे हैं। नशा करने के लिए लोग इन भांग के पत्तों के पकौड़े भी बनाते हैं और दूध में भी डालकर घोटा तैयार करते हैं। यहीं कारण है कि अंबाला में इस तरह से नशा करने वालों की संख्या भी काफी बढ़ गई है। इस पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

वर्जन

पुलिस अधीक्षक अंबाला जश्नदीप सिंह रंधावा के निर्देशानुसार यह अभियान चलाया जा रहा है। सभी गांवों के सरपंचों को भी निर्देश दिए गए है कि वह भी यह अभियान चलाकर जंगली भांग के पौधों को नष्ट करें।
ऋषिपाल, इंस्पेक्टर प्रभारी नग्गल थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed