फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Police arrested five accused in molestation and assault case

Ambala: मनचलों की पुलिस ने की छित्तर परेड, गंजा कर बाजार में घुमाया, मंत्री विज की फटकार के बाद हुई कार्रवाई

Fri, 28 Nov 2025 12:50 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Fri, 28 Nov 2025 12:50 PM IST
सार

पुलिस ने छेड़छाड़ और मारपीट मामले में मनचलों को बाजार में गंजा कर घुमाया। आरोपियों ने एक लड़की से छेड़छाड़ की थी और उसके परिजनों से मारपीट भी की थी जिसकी शिकायत लेकर पीड़ित परिवार मंत्री अनिल विज के पास पहुंचा था। डिटेल में पढ़ें खबर... 

विज्ञापन
Police arrested five accused in molestation and assault case
छेड़छाड़ और मारपीट मामले में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

सब्जी मंडी के पास 26 नवंबर को युवती से छेड़छाड़ और अभद्र भाषा का इस्तेमाल व धमकाने के मामले में अंबाला कैंट थाना पुलिस ने पांच आरोपियों को काबू कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दीना की मंडी निवासी मुकुल, लव, हरि नगर निवासी संदीप, शुभम व बंगाली मोहल्ला निवासी राहुल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को सबक सिखाने के लिए गंजा कर पैदल ही वारदात स्थल सहित बाजारों में घुमाया। आरोपी भी कान पकड़कर माफी मांगते हुए दिखाई दिए और बोले दोबारा ऐसा अपराध नहीं करेंगे। 

विज्ञापन


बाद में पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। युवती से छेड़छाड़ के मामले में हरियाणा के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने अंबाला कैंट थाना प्रभारी को तलब कर जमकर फटकार लगाई थी। उन्होंने कहा था कि मैं अपने शहर में ऐसा नहीं होने दूंगा कि शहर में लड़कियां कही आ-जा न सकें। 
विज्ञापन


कंप्यूटर सेंटर जाते हुए की थी छेड़छाड़

पीड़िता अंबाला कैंट के हाउसिंग बोर्ड निवासी युवती ने आरोप लगाया था कि वह रोजाना कंप्यूटर कोर्स करने के लिए राय मार्केट जाती है। रास्ते में मुकुल नाम का लड़का छेड़ता व पीछा करता है। 26 नवंबर को वह पैदल कंप्यूटर सेंटर जा रही थी तभी रामबाग रोड स्थित सब्जी मंडी पहुंची तो मुकुल ने पहले तो अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। बाद में छेड़खानी करने लगा। जब रोका तो पीछा करके रास्ता रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब माता-पिता पहुंचे तो युवक ने मजा चखाने की बात बोलकर धमकाया। तभी तीन युवकों ने आकर भाई व माता-पिता के साथ मारपीट की। जब उपचार के लिए कैंट के नागरिक अस्पताल पहुंचे तो युवक ने अपने दर्जनभर साथियों के साथ मिलकर परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed