फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Poisonous liquor case: Big action by Ambala police administration, master mind factory demolished

जहरीली शराब का मामला: अंबाला पुलिस प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मास्टर माइंड की फैक्टरी पर चला बुलडोजर

Sat, 18 Nov 2023 01:17 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 18 Nov 2023 01:17 PM IST
सार

अंबाला पुलिस ने जहरीली शराब बनाने वाली फैक्टरी को गिराकर बड़ी कार्रवाई की है।धनौरा बिंजलपुर गांव में मास्टर माइंड ने इस फैक्टरी को इसलिए भी चुना क्योंकि यहां पर कुछ खेत मालिकों के अलावा कोई और आता-जाता नहीं है।

विज्ञापन
Poisonous liquor case: Big action by Ambala police administration, master mind factory demolished
अंबाला पुलिस की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला के मुलाना के गांव धनौरा बिंजलपुर में जहरीली शराब बनाने वाले अवैध फैक्टरी पर शनिवार को सुबह पुलिस प्रशासन की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। मास्टर माइंड अंकित उर्फ मोगली द्वारा खरीदी गई फैक्टरी को पुलिस बल की निगरानी में गिराया गया। इस दौरान बुलडोजर के माध्यम से फैक्टरी के ढांचे को गिराया गया। वहीं, प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज भी पहले कह चुके हैं कि हरियाणा में नशा बेचने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


इस फैक्टरी को एक आरोपी से शराब बनाने वाले मास्टर माइंड ने खरीदा था। इसके बाद 6 नवंबर को यहां पर अवैध शराब बनाई गई थी और 8 नवंबर से पहले पहली खेप की सप्लाई की गई थी। पुलिस को इसी फैक्टरी में शराब बनाने का केमिकल, आरओ मशीन, इथेनॉल के ड्रम व शराब की खाली बोतलें मिली थीं। कार्रवाई के दौरान डीएसपी अनिल कुमार व मुलाना थाना एसएचओ व अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।
विज्ञापन


गांव के लिंक रोड पर खेतों के बीच में बनी है फैक्टरी
धनौरा बिंजलपुर गांव के लिंक रोड पर यह फैक्टरी बनी हुई है। पहले इसमें केमिकल बनाने का काम किया जाता था। मगर लंबे समय से फैक्टरी बंद चल रही थी। मास्टरमाइंड ने इस फैक्टरी को इसलिए भी चुना क्योंकि यहां पर कुछ खेत मालिकों के अलावा कोई आता जाता नहीं है। वहीं, फैक्टरी के चारों तरफ गन्ने के खेत खड़े हैं जिसमें से आसानी से भागा जा सकता था। यही कारण रहा था कि जब यमुनानगर में लोगों की मौत होने लगी तो आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर कुछ सामान गन्ने के खेत में भी छिपाने का प्रयास किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों की संपत्ति का भी करा रही मूल्यांकन
 पुलिस आरोपियों की प्रॉपर्टी का भी मूल्यांकन करवा रही है। बता दें कि मुख्य आरोपियों की प्रॉपर्टी भी अटैच करने की कार्रवाई को भी शुरू कर दिया गया है। इससे पहले मास्टरमाइंड अंकित उर्फ मोगली के नशे की तस्करी की थी। इसको लेकर पुलिस उसकी संपत्ति का आंकलन कर रही थी मगर उसने अपनी संपत्ति रिश्तेदारों व अन्य लोगों के नाम करा रखी है। पुलिस अब इस एंगल को भी खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed