फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   POCSO Act accused assaulted in jail

Ambala News: जेल में पॉक्सो एक्ट के आरोपी से मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
POCSO Act accused assaulted in jail
अंबाला। केंद्रीय कारागार और विवाद दोनों एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ पा रहे हैं। हाल ही में महिला बंदी को एसएलआर से गोली लगने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि अब जेल के चक्कर हवलदार के खिलाफ बंदी से मारपीट करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर कोर्ट के आदेश पर पॉक्सो एक्ट में बंद आरोपी सतबीर सिंह की शिकायत पर दर्ज की गई है। इस मामले में पुलिस अब जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

दरअसल, पॉक्सो एक्ट में जेल में बंद आरोपी सतबीर सिंह ने अपर सत्र न्यायाधीश आरती सिंह की अदालत में 20 अक्टूबर 2022 को एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें बताया कि 19 अक्टूबर को सेंट्रल जेल के चक्कर हवलदार ने बिना कारण उसे पीटा और धमकी भी दी। इस शिकायत पर न्यायालय ने 20 अक्टूबर को आरोपी सतबीर का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के आदेश दिए थे। अंबाला के सिविल अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण संपन्न हुआ। इसमें आरोपी की पीठ पर कई चोट के निशान थे। सिविल अस्पताल शहर के डॉक्टरों ने अभियुक्त का एक्स-रे किया और दवाएं दी। ऐसे में आरोपी सतबीर की बात सही पाई गई। इस पर अदालत ने बलदेव नगर थाना पुलिस को मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के लिए आदेश दिए। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने चक्कर हवलदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed