फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   PMO sets up investigation on indecent behavior

Ambala News: अभ्रद व्यवहार पर पीएमओ ने बैठाई जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
PMO sets up investigation on indecent behavior
अंबाला सिटी। बीते शनिवार हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय संकल्प रैली में आए हुए बुजुर्ग से चिकित्सक की ओर से अभद्र व्यवहार के मामले में पीएमओ ने संज्ञान लिया है। पीएमओ ने इस मामले में अपने स्तर पर भी जांच की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने बुजुर्ग को 20 हजार रुपए चोरी होने को लेकर कहा था कि इतने पैसे लेकर क्यों आते हो। जबकि बुजुर्ग के बेटे का आरोप है की डाॅक्टर ने उन्हें पैसे लेकर रैली में आने की बात कही थी। एतिहात के लिए पीएमओ डॉ संगीता गोयल ने इस मामले की जांच के लिए दो वरिष्ठ चिकित्सकों की जांच कमेटी बनाई है। जो पूरे मामले की सुनवाई करेगी। फिलहाल पीएमओ को इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

यह था मामला
गौरतलब है कि बीते शनिवार को पीएम की रैली में पहुंचे एक बुजुर्ग का पर्स चोरी हो गया था, जिसके चलते उसकी तबियत बिगड़ने पर उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में लाया गया था। बुजुर्ग अमरदेव के पुत्र जितेश गुप्ता ने आरोप लगाए थे कि डॉक्टर ने उसके पिता के साथ अभद्र व्यवहार किया है, और उन्हें कहा है कि पैसे लेकर रैली में आते हो। इसके बाद अस्पताल परिसर में हंगामा हो गया था और पीएमओ ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए डॉक्टर को डयूटी से हटा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed