फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   PM Surya Ghar Yojana: Now the electricity bill of middle class families will be zero

पीएम सूर्य घर योजना : अब मध्यमवर्गीय परिवारों का बिजली बिल होगा शून्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
PM Surya Ghar Yojana: Now the electricity bill of middle class families will be zero
पीएम सूर्य घर योजना : अब मध्यमवर्गीय परिवारों का बिजली बिल होगा शून्य
विज्ञापन

अंबाला सिटी। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। इस योजना के तहत 2 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगाने पर हर महीने करीब 300 यूनिट बिजली पैदा होगी, जिससे बिजली बिल लगभग शून्य हो जाएगा। सरकार आय के आधार पर भारी सब्सिडी दे रही है। 1.80 लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों को 2 किलोवाट सिस्टम पर 1.10 लाख रुपये की सब्सिडी मिल रही है, जिससे यह लगभग मुफ्त है। वहीं, 3 लाख तक की आय वालों को 80 हजार और उससे अधिक आय वालों को अधिकतम 78 हजार रुपये का अनुदान दिया जा रहा है। इच्छुक उपभोक्ता pmsuryaghar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं या बिजली निगम के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। संवाद


किसानों के लिए एग्री स्टैक आईडी अनिवार्य

अंबाला सिटी। कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. जसविंदर सिंह सैनी ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार अब सभी किसानों के लिए एग्री स्टैक यूनिक आईडी बनाई जा रही है। इस आईडी के माध्यम से किसान अपनी जमीन का ब्योरा देख सकेंगे और विभाग की सभी योजनाओं का लाभ एक ही जगह से प्राप्त कर सकेंगे। पंजीकरण आधार ओटीपी के जरिये होगा, जिसके लिए प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाए जा रहे हैं। डॉ. सैनी ने किसानों से अपील की है कि वे भविष्य में पारदर्शी डिजिटल लाभ सुनिश्चित करने के लिए जल्द से जल्द अपना पंजीकरण करवाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed