फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   PM Shri: The deficiencies in government schools will be removed, the directorate has asked for a report in two days

Ambala News: पीएम श्री राजकीय स्कूलों की कमियां होगी दूर, निदेशालय ने दो दिन में मांगी रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
PM Shri: The deficiencies in government schools will be removed, the directorate has asked for a report in two days
जिला ​शिक्षा सदन में पीएम श्री स्कूलों के प्रभारियों की बैठक लेते हुए अतिरिक्त जिला प्रोग्रामर  - फोटो : mathura
अंबाला सिटी। जिले में बनाए गए 11 पीएम श्री राजकीय स्कूलों से कमियों को दूर किया जाएगा। इन कमियों को पहचानकर विद्यार्थियों के लिए सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा इसको लेकर निदेशालय ने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। निदेशालय ने विभागीय अधिकारियों से पीएम श्री स्कूलों का निरीक्षण कर दो दिन में रिपोर्ट भी मांगी है। बुधवार को जिला शिक्षा सदन में जिला परियोजना समन्वयक ज्योति रानी के नेतृत्व में पीएम श्री राजकीय स्कूल के प्रभारियों की बैठक ली गई। बैठक लेकर पीएम श्री स्कूलों में कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। इसके बाद पीएम श्री राजकीय स्कूलों में जाकर अधिकारियों ने निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

पहले दिन छह स्कूलों का निरीक्षण किया गया। निदेशालय ने निरीक्षण कर 22 अगस्त तक रिपोर्ट मांगी है। जिला शिक्षा सदन में अतिरिक्त जिला प्रोग्रामर मान सिंह ने बैठक ली। बैठक में डीपीसी ज्योति रानी, पीएम श्री घटक प्रभारी एपीसी पूजा शर्मा, उपमंडल अभियंता राहुल भारद्वाज, कनिष्ठ अभियंता जसबीर सिंह, अमित कुमार, दर्शन सिंह व ठाकुेंद्र मान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्कूलों में क्या कमी है और क्या सुविधा मिलनी चाहिए, देखा जा रहा
शिक्षा विभाग की ओर से प्रथम चरण में पांच और दूसरे चरण में छह राजकीय स्कूलों को पीएम श्री राजकीय स्कूल बनाया गया था। इन स्कूलों में पीएम श्री नारायणगढ़, ज्योली, पतरहेड़ी, शहजादपुर, साहा, बलदेव नगर, उगाला, बड़ी घेल, केसरी, रामबाग रोड और दुराना शामिल है, इनमें से पांच पीएम श्री स्कूल सीबीएसई माध्यम से चल रहे हैं, जबकि छह पीएम श्री स्कूल अगले सत्र में शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों में प्रोफार्मा के हिसाब से कमियां देख रहे अधिकारी
निदेशालय की ओर से अधिकारियों को एक प्रोफार्मा दिया गया है, इसमें स्कूलों में चारदीवारी, अतिरिक्त कक्षा कमरे, कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी, फिजिक्स, रसायन विज्ञान लैब, एनएसक्यूएफ सहित जो भी कमियां हैं, उनको देखा जा रहा है ताकि इन स्कूलों में कमियों को चिह्नित कर सुविधाओं को बढ़ाया जा सके। यह निरीक्षण डीपीसी, एपीसी, एसडीई, जेईई कर रहे हैं। गुरुवार को भी यह निरीक्षण किया जाएगा।


निदेशालय के निर्देशानुसार पीएम श्री राजकीय स्कूलों में कमियों को जानने के लिए निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण में कमियों को पहचाना जाएगा, इसके बाद सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। निरीक्षण कर दो दिन में निदेशालय ने रिपोर्ट मांगी है।
- ज्योति रानी, जिला परियोजना समन्यवक, अंबाला।

जिला शिक्षा सदन में पीएम श्री स्कूलों के प्रभारियों की बैठक लेते हुए अतिरिक्त जिला प्रोग्रामर 

जिला शिक्षा सदन में पीएम श्री स्कूलों के प्रभारियों की बैठक लेते हुए अतिरिक्त जिला प्रोग्रामर - फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed