{"_id":"68eeb6a11f307a5ae5050eb1","slug":"players-win-gold-medals-in-khelo-india-state-womens-wushu-league-ambala-news-c-36-1-amb1003-151445-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: खेलो इंडिया राज्य महिला वुशू लीग में खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: खेलो इंडिया राज्य महिला वुशू लीग में खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक
विज्ञापन
अंबाला सिटी। डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने खेलो इंडिया राज्य महिला वुशू लीग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता वुशू एसोसिएशन पलवल के तत्वावधान में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल में हुई। प्रतियोगिता में सब-जूनियर और जूनियर वर्ग में विद्यालय की अनेक छात्राओं ने पदक जीतकर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय दिया।
सब-जूनियर वर्ग में 28 किलोग्राम भारवर्ग में दीपिका, 32 किलोग्राम भारवर्ग में सीरत, 34 किलोग्राम भारवर्ग में अश्विन, 52 किलोग्राम भारवर्ग में प्रतीक्षा ने स्वर्ण पदक जीता। 58 किलोग्राम भारवर्ग में रूहानी ने कांस्य पदक, 42 किलोग्राम भारवर्ग में आशि ने रजत पदक, 52 किलोग्राम भारवर्ग में प्रियांशी ने कांस्य पदक जीता। जूनियर वर्ग में 75 किलोग्राम भारवर्ग में मन्नत संधू ने स्वर्ण पदक, 48 किलोग्राम भारवर्ग में नवजोत ने कांस्य पदक, 50 किलोग्राम भारवर्ग में अशप्रीत को सहभागिता प्रमाण-पत्र मिला। छात्राओं को इस उपलब्धि के लिए वुशू कोच नीलम ने प्रशिक्षित किया। विद्यालय प्रधानाचार्य राधा रमन सूरी ने छात्राओं, कोच व अभिभावकों को बधाई दी।