फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Players showed their strength in the football match

Ambala News: फुटबाल मुकाबले में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Players showed their strength in the football match
अंबाला। यंग अंबाला लीग के तहत सिटी की एनसीआर फुटबॉल अकादमी में रविवार को मुकाबले हुए। जिसमें विभिन्न टीमों दमखम दिखाते हुए अपने-अपने मुकाबले में जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहला मुकाबला एनसीआर फुटबॉल अकादमी व तोपखाना फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले के 20वें मिनट में एनसीआर के गुरनबजोत सिंह ने गोल किया। 34 वें मिनट में एक बार फिर एनसीआर के राघव ने गोल कर स्कोर को 2-0 तक पहुंचा दिया। हालांकि तोपखाना की टीम गोल के लिए कड़ी मशक्कत करती रही। लेकिन आखिर तक कोई गोल न कर पाने के लिए 2-0 से मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला सिटी यूनाइटेड फुटबॉल क्लब अंबाला सिटी व एमएमआईएस मुलाना के बीच हुआ। सिटी यूनाइटेड की टीम का शानदार प्रदर्शन रहा। इस टीम के खिलाड़ी प्रतीक चंद्रा ने मैच के 7 वें, 28 वें व 39 वें मिनट में गोल कर हैट्रिक बनाई। साथ ही स्कोर को 3-0 तक पहुंचाया। हालांकि मुलाना के यतिन ने 24 वें मिनट में एक गोल किया था। बावजूद आखिर तक स्कोर 3-1 होने के चलते सिटी यूनाइटेड ने यह मुकाबला जीत लिया। तीसरा मुकाबला कैंट के रॉबर्ट पैवेलियन मैदान में पीएमएस जटवाड़ व यंग स्टार फुटबॉल क्लब अंबाला के बीच हुआ। इस शानदार मुकाबले में जटवाड़ के खिलाड़ियों ने एक के बाद एक गोल कर यंग स्टार फुटबॉल क्लब को 11-1 यानी एक तरफा मुकाबले में पराजित किया। चौथा मुकाबला केवी नंबर 1 की टीम ए व जूनियर हीरोज क्लब अंबाला के बीच हुआ। यह मुकाबला केवी नंबर 1 की टीम के विशाल ने एक गोल कर 1-0 से जीत हासिल करवा दी। इस मौके पर प्रधान राजेश शर्मा, कोषाध्यक्ष सुभाष सैनी, नरेश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed