संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में कूड़ो एसोसिएशन ऑफ अंबाला द्वारा जिला स्तरीय प्रतियोगिता करवाई गई, इसमें जिले के सभी स्कूलों से लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदक जीते।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डॉक्टर विकास कोहली, विशिष्ट अतिथि गुरदेव सिंह व सिंगापुर से आए हुए ब्रदर ओंग वेई लियांग, टोंग वेई मेंग अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। वायु रक्षा आर्मी प्राइमरी स्कूल के शिवम, अनिरुद्ध, हिमांक, चिराग, श्रेयांशी, बलजिंदर कौर सेसिल कॉन्वेंट स्कूल के रोमित सहित रक्षित सिंगला, मयंक जौहर, हरकीरत, आरव, नमन, जसमीत सिंह, कीर्ति, आर्य वीर, कार्तिक, गीतांश, राघव, नवल, लक्की, गुंजन, हर्षिता, काजल, लावण्या, तेजस शर्मा, मनमीत, काशवी, सृष्टि, अलीशा, सीरत, लवलीन, हरसिरत, गगन प्रीत, एकनूर कौर ने स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल व परिजनों का नाम रोशन किया। इस प्रकार अन्य बच्चों ने रजत व कांस्य पदक हासिल किए।