फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Platform 1 of Chandigarh Railway Station will remain closed for 15 days.

Ambala News: 15 दिन बंद रहेगा चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म-1

Wed, 07 Jan 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 07 Jan 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Platform 1 of Chandigarh Railway Station will remain closed for 15 days.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास और आधुनिकीकरण के कार्य को पूरा करने के लिए रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) ने 20 जनवरी से 3 फरवरी 2026 तक प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर 15 दिनों का मेगा ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इस अवधि के दौरान प्लेटफॉर्म-1 से चलने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों को अन्य प्लेटफॉर्मों पर शिफ्ट किया गया है। ब्लॉक के कारण शताब्दी, वंदे भारत और कालका मेल जैसी 33 ट्रेनों के संचालन में बदलाव रहेगा।
- प्लेटफाॅर्म-2 पर ठहराव
ट्रेन नंबर 14504 कटरा-कालका, 19307 इंदौर-ऊना हिमाचल, 12006 कालका-नई दिल्ली शताब्दी, 22447 नई दिल्ली-अंब अंदौरा वंदे भारत, 64563 रायपुर हरियाणा-अंब अंदौरा, 14615 लालकुआं-अमृतसर, 14795 भिवानी-कालका एकता एक्सप्रेस, 12011 नई दिल्ली-कालका शताब्दी, 22709 नांदेढ़-अंब अंदौरा, 12925 बांद्रा-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस, 54531 अंबाला कैंट-कालका, 14331 दिल्ली-कालका एक्सप्रेस, 14609 ऋषिकेश-कटरा एक्सप्रेस का प्लेटफाॅर्म-2 पर ठहराव दिया जाएगा।
विज्ञापन

- प्लेटफाॅर्म-3 पर ठहराव

ट्रेन नंबर 12311 हावड़ा-कालका नेता जी एक्सप्रेस, 14631 देहरादून एक्सप्रेस 18309 संभलपुर-जम्मूतवी, 18101 टाटानगर-जम्मूतवी, 11905 आगरा-होशियारपुर, 19411 गांधीनगर-दौलतपुर, 12231 लखनऊ-चंडीगढ़, 22455 साई नगर शिर्डी-कालका, 74645 अंबाला कैंट-जालंधर कैंट, 12057 नई दिल्ली-दौलतपुर चौक जनशताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव प्लेटफाॅर्म-3 पर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्लेटफाॅर्म-4 पर ठहराव
ट्रेन नंबर 15531 सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस, 12926 अमृतसर-बांद्रा पश्चिम एक्सप्रेस, 64516 नंगलडैम-अंबाला कैंट, 54532 कालका-अंबाला कैंट का प्लेटफाॅर्म-4 पर ठहराव दिया जाएगा।

- प्लेटफाॅर्म-5 पर ठहराव
ट्रेन नंबर 12046 चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी, 12012 कालका-नई दिल्ली शताब्दी, 12005 नई दिल्ली-कालका शताब्दी का ठहराव प्लेटफाॅर्म-5 पर दिया जाएगा।
- प्लेटफाॅर्म-6 पर ठहराव
ट्रेन नंबर 12045 नई दिल्ली-कालका शताब्दी सहित ट्रेन नंबर 20977 व 78 अजमेर-चंडीगढ़-अजमेर वंदे भारत का ठहराव प्लेटफाॅर्म-6 पर दिया जाएगा।
------------
यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति और प्लेटफॉर्म नंबर की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।
एनके झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed