{"_id":"608c68598ebc3e8d5621dcb7","slug":"plants-supplying-oxygen-will-be-audited-ambla-ambala-news-knl687196150","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन सप्लाई करने वाले प्लांटों का होगा ऑडिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन सप्लाई करने वाले प्लांटों का होगा ऑडिट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। ऑक्सीजन की सप्लाई करने वाले सभी प्लांटों का अब ऑडिट होगा। इतना ही नहीं कोविड-19 के दृष्टिगत ऑक्सीजन व बेड की व्यवस्था पर नियमित रूप से निगरानी रखने के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं।
अमर उजाला ने शुक्रवार के संस्करण में ऑक्सीजन की सप्लाई और तुलाई में ढिलाई के साथ उसकी बर्बादी किस तरह हो रही है को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर डीसी ने संज्ञान लेते हुए टीम का गठन किया है। अब ऑक्सीजन सप्लाई करने वाले प्लांट द्वारा कितनी ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है, कितना उत्पादन है, कितनी बिक्री है का ऑडिट रखा जा रहा है। इसकी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय के साथ-साथ संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को देनी जरूरी होगी।
व्यवस्था बनाने के लिए फिलाडिलफिया (मिशन) अस्पताल के लिए तहसीलदार मनीष कुमार व उप सिविल सर्जन डॉ. बलविंद्र कौर को, पारक हिलिंग टच अस्पताल अंबाला शहर के लिए बीडीपीओ-2 के दलजीत सिंह व उप सिविल सर्जन डॉ. संगीता गोयल व एमएम अस्पताल मुलाना के लिए सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह व तहसीलदार बराड़ा नवनीत कुमार को जिम्मेवारी सौंपी गई है। डीसी अशोक कुमार ने बताया कि संबंधित क्षेत्रों में इस कार्य के लिए एसडीएम ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त होंगे। उपायुक्त ने कहा कि पहले से ही ऑक्सीजन एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक लेकर निर्देश दिए कि किसी भी व्यक्ति को व्यक्तिगत तौर ऑक्सीजन सिलिंडर देने पर प्रतिबंध हैं।