फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Plantation done on Veer Bal Diwas

Ambala News: वीर बाल दिवस पर किया पौधारोपण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Plantation done on Veer Bal Diwas
शहर के एसए जैन कॉलेज में वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण किया। कॉलेज
अंबाला सिटी। एसए जैन कॉलेज में एनएसएस इकाई एवं इको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण किया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील काजल ने कहा कि इस दिन को सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह जी के चार वीर पुत्रों के अद्वितीय बलिदान और साहस के प्रति सम्मान जताने के लिए मनाया जाता है। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रितु गुप्ता और एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

छोटे साहिबजादों की शहीदी पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई
अंबाला सिटी। पार्षद मनीष आनंद मनी ने अपने कार्यालय में छोटे साहिबजादों की शहीदी पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई। इस फिल्म को दिखाने का मुख्य उद्देश्य युवाओं व भावी पीढ़ियों को साहिबजादों की कुबार्नी के बारे में अवगत करवाना रहा। वहीं, मुख्यातिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा ने शिरकत की। इस दौरान जिलाध्यक्ष मनदीप राणा व मनीष आनंद मनी ने साहिबजादों की कुबार्नी को याद कर नमन किया।
विज्ञापन

छोटे साहिबजादों की याद में वीर बालक दिवस मनाया
नारायणगढ़। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरेड़ी कलां में छोटे साहिबजादों की याद में वीर बालक दिवस मनाया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य जयप्रकाश गर्ग ने प्रार्थना सभा में गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों और माता गुजरी जी के शहादत के बारे में विद्यार्थियों को बताया। स्कूल में पोस्टर मेकिंग, पेंटिंग, क्विज प्रतियोगिता और निबंध लेखन प्रतियोगिता भी करवाई गई। प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को इनाम देकर सम्मानित किया गया।

शहर के एसए जैन कॉलेज में वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण किया। कॉलेज

शहर के एसए जैन कॉलेज में वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण किया। कॉलेज

शहर के एसए जैन कॉलेज में वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण किया। कॉलेज

शहर के एसए जैन कॉलेज में वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण किया। कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed