फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Plantation campaign starts, 12 lakh saplings will be planted

Ambala News: पौधारोपण अभियान शुरू, लगेंगे 12 लाख पौधे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Plantation campaign starts, 12 lakh saplings will be planted
पंजोखरा में पौधरोपण करते हुए उपायुक्त अंबाला डॉ शालीन।
अंबाला सिटी। जिलेभर में वन विभाग की ओर से इस वर्ष किसानों के खेतों में छह लाख 60 हजार क्लोन के पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ साथ स्कूलों में 45000, जल शक्ति अभियान के तहत पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों में दो लाख 36 हजार पौधे और संस्थानों और अन्यों को 58 हजार पौधे निशुल्क दिए जाएंगे। पौधारोपण की शुरुआत शुक्रवार को अंबाला उपायुक्त डॉ. शालीन ने पंजोखरा से की। यहां पर उन्होंने राजकीय उच्च विद्यालय में आयोजित किए कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रांगण में पेड़ लगाया और अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मानसून के मौसम में अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

तीन लाख 39 हजार पौधे निशुल्क मिलेंगे
वन विभाग इस बार तीन लाख से अधिक पौधे निशुल्क देगा। वन विभाग द्वारा सड़कों, नहरों और आरक्षित वनों में पौधारोपण दो लाख 49580 पौधे लगाए जाएंगे। वन विभाग की ओर से कुल 12 लाख 48 हजार 580 पौधे जिले में लगेंगे। जिला अंबाला में वन विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों, शहरी क्षेत्रों में भी पौधे निशुल्क दिए जाएंगे।
विज्ञापन

मानसून में पौधारोपण के लिए उपयुक्त
डीसी डॉ. शालीन ने कहा कि इस समय मानसून का मौसम शुरू हो गया है। पौधारोपण के लिए यह मौसम सबसे उपयुक्त है। ऐसे में हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। आज वातावरण तेजी से बदल रहा है। इसके लिए सबसे बेहतरीन उपाय अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाना है। इससे न केवल हमारी प्रकृति हरी-भरी होगी बल्कि पर्यावरण भी शुद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed