फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Pistol, Fainacer

फाइनेंस पर तानी पिस्तौल, 50 हजार रंगदारी मांगी

Tue, 26 Nov 2013 12:27 AM IST
अंबाला
अंबाला Updated Tue, 26 Nov 2013 12:27 AM IST
विज्ञापन
Pistol, Fainacer
अंबाला शहर के बलदेव नगर में रविवार रात तीन युवकों ने फाइनेंसर में घर में घुसकर उस पर  पिस्तौल तान दी। बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए 50 हजार की रंगदारी मांगी।
विज्ञापन


फाइनेंसर ने बलदेव नगर  पुलिस को इसकी शिकायत की है।  पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन में से दो आरोपी काबू कर लिए हैं।

पुलिस चौकी प्रभारी करण सिंह राणा ने बताया कि बलदेव नगर में फाइनेंस का काम करने वाले अनिल फौजी ने बताया कि रात को उसके घर में तीन युवक गोलू, भोलू व मोगली घुस गए। वहां उन्होंने बातचीत करते-करते उस पर पिस्तौल तान दी और 50 हजार रुपये रंगदारी की मांग करने लगे। इस दौरान उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


उसके बाद ये मौके की नजाकत को देखते हुए आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस चौकी प्रभारी करण सिंह राणा के अनुसार शिकायतकर्ता की शिकायत पर तीनों आरोपियों गोलू, भोलू व मोगली के खिलाफ केस दर्ज कर गोलू व भोलू को काबू कर लिया है। जबकि तीसरा आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेबर इंस्पेक्टर समेत पांच फंसे
कैंट पुलिस ने एक लेबर इंस्पेक्टर समेत पांच लोगों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर कैंट के डीसी रोड पर एक जमीन को हड़पने के आरोप में केस दर्ज किया है।

 पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता मोहम्मद खुर्शीद ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी डीसी रोड पर बांबे सांडी के नाम से दुकान है।

मगर इस दुकान की जमीन को कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर हड़पने की कोशिश की है। इन लोगों की साजिश में अंबाला का ही एक लेबर इंस्पेक्टर भी शामिल है।


 पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामले की गंभीरता को देखते हुए लेबर इंस्पेक्टर समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी कर जाली दस्तावेज तैयार करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed