फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Physiotherapy will also start in Narayangarh hospital

Ambala News: नारायणगढ़ अस्पताल में भी शुरू होगी फिजियोथेरेपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 06:45 PM IST
विज्ञापन
Physiotherapy will also start in Narayangarh hospital
सीएमओ कार्यालय अंबाला। आर्काइव
अंबाला सिटी। नागरिक अस्पताल अंबाला सिटी की तरह ही नारायणगढ़ अस्पताल में भी जल्द ही फिजियोथेरेपी की सुविधा शुरू होने जा रही है। इससे अस्पताल में आने वाले सैंकड़ों मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

फिलहाल यह अस्पताल में फिजियोथेरेपी की सेवा बंद है। अस्पताल में इसके लिए अभी तक कोई चिकित्सक उपलब्ध नहीं हुआ है। इसलिए मरीज निजी संस्थानों में हजारों रुपए फीस देने को मजबूर हैं। जो मरीज निजी संस्थानों में नहीं जा सकते वे सिटी नागरिक अस्पताल आने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जबकि अस्पताल में रोजाना की ओपीडी 200 से भी अधिक है। स्वास्थ्य विभाग ने अब अस्पताल में फिजियोथेरेपी के उपकरणों को खरीदने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।जैम पोर्टल के माध्यम से ही अस्पताल को नए उपकरण मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो चिकित्सक भी होंगे नियुक्त
प्रदेश भर में होने वाली चिकित्सकों की भर्ती में नारायणगढ़ अस्पताल को भी कई चिकित्सक मिलने की उम्मीद है। यहां पर आर्थो के लिए भी विशेषज्ञ नहीं है। इसलिए गंभीर मरीजों को यहां से रेफर कर दिया जाता है। इन दिनों हड्डियों में समस्याएं सबसे अधिक देखने को मिल रही है।
जल्द ही यहां पर दो फिजियोथेरेपिस्ट नियुक्त किए जांएगे। इसके लिए पहले से ही मांग भेजी हुई है। यहां पर वर्तमान में 12 चिकित्सक तैनात हैं। अभी भी विशेषज्ञ की कमी है। इसके कारण मरीजों को छावनी और सिटी के नागरिक अस्पताल में जाना पड़ता है। इससे शहर के नागरिक अस्पतालों में भी मरीजों का अतिरिक्त बोझ बढ़ रहा है। चिकित्सक मिलने के बाद इसमें भी कटौती देखने को मिलेगी।
एसएमओ डॉ प्रवीण ने बताया कि अस्पताल में धीरे- धीरे सुधार किए जा रहे हैं। नई बिल्डिंग बनने के बाद चिकित्सकों की संख्या को भी सही अनुपात में कर दिया जाएगा। फिजियोथेरेपी के लिए चिकित्सकों का इंतजार है।

निदेशालय के निर्देशों पर ही कार्य किया जा रहा है। जल्द ही उपकरण और चिकित्सक नियुक्त कर दिए जाएंगे। इसके बाद नियमित तौर पर मरीजों को फिजियोथेरेपी की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
डॉ. नीलम कुश्वाह, डिप्टी सीएमओ एनसीडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed