फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Physical teacher Ranjit Singh became the second officer in NCC.

Ambala News: शारीरिक अध्यापक रणजीत सिंह बने एनसीसी में द्वितीय अधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Physical teacher Ranjit Singh became the second officer in NCC.
नागपुर में रणजीत सिंह को बैज लगाकर सम्मानित करते मेजर जनरल सरबजीत बक्शी। विभाग
नागपुर की ओटीए अकादमी में 60 दिन का प्रशिक्षण पूरा कर क्षेत्र का नाम किया रोशन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के शारीरिक अध्यापक रणजीत सिंह चौहान ने कड़ी मेहनत और लगन से विद्यालय, खंड और जिले के साथ-साथ अपने पैतृक गांव अधोया (हिन्दूवान) का नाम रोशन किया है। उन्होंने महाराष्ट्र के नागपुर स्थित ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए), कामठी में 60 दिनों का कड़ा प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर के रूप में द्वितीय अधिकारी का कमीशन प्राप्त किया है।
उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। अब वे विद्यालय एवं खंड स्तर के छात्र-छात्राओं को भारतीय सेना में जाने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ उन्हें परेड और विशेष प्रशिक्षण भी दे सकेंगे।
विज्ञापन

माता-पिता और गुरुजनों को दिया श्रेय
रणजीत सिंह चौहान ने इस कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार के सदस्यों, गुरुजनों, विद्यालय के समस्त स्टाफ तथा 2 हरियाणा बटालियन एनसीसी, अंबाला कैंट के कर्नल समीत नवानी और पीआई स्टाफ के मार्गदर्शन को दिया है। एनसीसी ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी, कामठी के चुन्नी लाल परेड ग्राउंड में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया था। इस दौरान कुल 553 कैडेट ट्रेनिंग ऑफिसर्स ने अपना प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर एनसीसी कमीशन प्राप्त किया और एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर बने। ओटीए कामठी के कमांडेंट मेजर जनरल सरबजीत सिंह बख्शी ने परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। प्रशिक्षण के सफल समापन पर अकादमी में उपस्थित सभी एएनओ को राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय द्वारा ट्रेनर्स ऑफ एनसीसी एंड लीडरशिप स्किल्स डिप्लोमा से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed