फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   photo of family & selfy will publish on postal stamp

बेटी संग फोटो खिंचवाओ और उसे डाक टिकट बनवाओ

Mon, 31 Aug 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Mon, 31 Aug 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन

लोगों ने सोचा भी नहीं होगा कि उनके परिवार की फोटो भी इंडियन पोस्टल स्टैंप यानी भारतीय डाक टिकट बन सकती। उनकी टिकट लगे खतों को देश-विदेश भेजा जा सकेगा। लेकिन अब ऐसा होने जा रहा है। डाक विभाग के हरियाणा सर्कल ने माई स्टैंप स्कीम तैयार की है। योजना के समक्ष तीन मकसद हैं। पहला मकसद लोगों का रुझान डाक टिकट संग्रह की ओर बढ़ाना है। दूसरा मकसद लोगों को अपने परिवार के लिए यादगार पल देना और तीसरा खास मकसद है बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को सार्थक करना। योजना में परिवार ही नहीं, कोई भी व्यक्ति अपने बेटी के साथ भी फोटो खिंचवाकर उसे डाक टिकट बनवा सकता है।

विज्ञापन

छह जिलों में शुरू की योजना

फिलहाल यह योजना डाक विभाग के हरियाणा सर्कल के छह जिलों में शुरू की है। इन जिलों में अंबाला, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, करनाल, गुड़गांव व पानीपत शामिल हैं। इन सभी जिलों के मुख्य डाकघरों में इस योजना का लाभग्राहकों को मिल सकेगा। डाक विभाग का दावा है कि यदि इन छह जिलों से इस योजना का रिस्पांस अच्छा मिला तो अन्य सभी जिलों में इस योजना को शुरू कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन

इस तरह आपकी फोटो बनेगी डाक टिकट

कल न जाने कैसे होंगे, कहां होंगे घर के लोग, आंखों में एक बार घर समेट लूं। इन पक्तियों को अपनी इस योजना के प्रचार का आधार बनाकर डाक विभाग माई स्टैंप योजना को लागू कर रहा है। दरअसल इस योजना के तहत कोई भी व्यक्ति अपनी बेटी, बेटे, पत्नी, मां-बाप, भाई-बहन या फिर पूरे परिवार के साथ संबंधित डाकघर में आएगा। यहां व्यक्ति से एक छोटी सी फीस ली जाएगी। उस फीस के एवज में व्यक्ति की अपने परिजनों या परिवार के साथ फोटो खींची जाएगी। उसके बाद उस फोटो को डाक टिकट के रूप में प्रिंट किया जाएगा। जिन्हें विभिन्न शहरों में डाक काउंटरों पर बेचा जाएगा। कुछ डाक टिकटें बाकायदा संबंधित व्यक्ति को भी दी जाएंगी। डाक विभाग ने इस योजना में एक और सुविधा भी दी है। यदि कोई व्यक्ति अपनी सेल्फी को भी डाक टिकट बनवाना चाहता है तो वह ऐसा कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


माई स्टैंप योजना को हरियाणा में लांच किया जा रहा है। अभी योजना सिर्फ छह जिलों में लागू होगी। बाद में योजना का दायरा बढ़ाने पर विचार होगा। लोग अपनी बेटियों के साथ फोटो खिंचवाकर उसे डाक टिकट बनवाएं। अपने पूरे परिवार की फोटो को भी डाक टिकट बनवाया जा सकता है।

-कर्नल सुखदेव राज, चीफ पोस्टमास्टर जनरल, हरियाणा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed