फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Phoenix club election today, six posts will be appointed members

फीनिक्स क्लब का चुनाव आज, छह पदों पर होंगे सदस्य नियुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Phoenix club election today, six posts will be appointed members
फीनिक्स क्लब के चेयरमैन सहित सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, 6 कार्यकारिणी पदों पर नए सदस्यों को चुनने के लिए आयोजित चुनाव की घड़ी आ गई है। 28 मार्च को शाम पांच बजे एनुअल जनरल मीटिंग के बाद क्लब के करीब 850 सदस्य चुनाव में अपने मतों का इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन

रात तक यह तय हो जाएगा कि किसके सिर जीत का ताज सजेगा। चेयरमैन पद के लिए सुमित जिंदल व रमेश आहुवालिया आमने-सामने होंगे। इसके अलावा संयुक्त सचिव पद के लिए संदीप अग्रवाल व डॉ. आदित्य और कोषाध्यक्ष पद के लिए अरूण बंसल व संदीप गुप्ता आमने-सामने होंगे। सचिव पद के लिए अरूण गुप्ता, परमजीत सिंह बतरा व राजेश खड़े हुए है। कार्यकारिणी सदस्यों की दौड़ में 7 सदस्य यानि साहिल गुप्ता, चेतन्य अग्रवाल, प्रवीण रस्तोगी, अजय गंभीर, सुरेश कुमार विग, विपिन जैन, विक्रम विंदलस शामिल होंगे। एसडीएम अंबाला शहर हितेश मीणा की अध्यक्षता में ही चुनाव होंगे। हालांकि चुनाव के दौरान सचिव और कार्यकारिणी सदस्य के लिए होने वाली वोटिंग को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सचिव पद के लिए दो दावेदार और कार्यकारिणी पद के लिए एक दावेदार अपने पैर वापस खिंचता हुआ नजर आ रहे हैं। जबकि एसडीएम ने उनके नाम वापस नहीं लिए। ऐसे में एनुअल जनरल मीटिंग में निर्णय लिया जा सकता है कि इन पदों के लिए वोटिंग होगी कि नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed