फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Pharma industry benefits from change in tax slab in GST

Ambala News: जीएसटी में टैक्स स्लैब में परिवर्तन से फार्मा इंडस्ट्री काे फायदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Pharma industry benefits from change in tax slab in GST
अंबाला। वस्तु एवं सेवा कर में परिवर्तन की योजना से अंबाला की फार्मा इंडस्ट्री को बड़ा फायदा हो सकता है। क्योंकि फार्मा इंडस्ट्री के कई उत्पादों पर 12 प्रतिशत जीएसटी लगता है। ऐसे में वह उत्पाद पांच प्रतिशत जीएसटी के दायरे में आ जाएंगे, इसमें कई ऐसी छोटी-छोटी वस्तुएं हैं जिनका प्रयोग अस्पतालों में मरीजों के लिए रोजाना होता है, ऐसे में जब कर कम होगा तो लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा। हालांकि कारोबारी सरकार के आधिकारिक आदेश आने का इंतजार कर रहे हैं। जिससे स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी कि किस उत्पाद पर क्या फायदा होगा।
विज्ञापन




अंबाला साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट मैन्युफेक्चरर्स एसोसिएशन के महासचिव गौरव सोनी ने बताया कि हमारी लंबे समय से मांग रही है कि सरकार टैक्स स्लैब में परिवर्तन करे। सरकार के इस फैसले की हम सराहना करते हैं। अभी तक देखने से लग रहा है कि कई उत्पादों पर टैक्स कम होगा। मगर स्पष्टता नहीं है। हमारी मांग है कि शिक्षा क्षेत्र में साइंटिफिक गुड्स को पांच प्रतिशत की स्लैब में शामिल किया जाए। इससे साइंस कारोबारियों को काफी राहत मिलेगी, इसके साथ ही असीमा की तरफ से जल्द ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक पत्र भी इस बाबत लिखेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed