{"_id":"600dc91a8ebc3e2c3b1bebc5","slug":"person-killed-by-stabbing-in-the-chest-ambala-news-knl58849577","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के सामने पिता की छाती में चाकू घोंपकर की हत्या, बचाने पहुंचे पुत्र को भी किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे के सामने पिता की छाती में चाकू घोंपकर की हत्या, बचाने पहुंचे पुत्र को भी किया लहूलुहान
विज्ञापन
केसरी रेलवे स्टेशन के बाहर शनिवार देर रात चार युवकों को गाली-गलौच करने से रोका तो हथियारों से लेस चारों ने बेटे के सामने ही उसके पिता 55 वर्षीय जोगिंद्र के सीने में चाकू मार दिया। जैसे ही बेटा बीचबचाव करने के लिए आया तो हमलावरों ने उस पर भी हमला कर दिया। गनीमत यह रही कि चाकू बेटे के हाथ पर लगा और हमलावर मौके से बुलेट लेकर फरार हो गए। खून से लथपथ जोगिंद्र को छावनी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया, जबकि बेटे सुरिंद्र को दाखिल कर लिया। साहा पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया और बेटे सुरिंद्र की शिकायत पर हमलावर रोहित, अभिषेक, रामचंद्र और एक अन्य के खिलाफ आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। बताया जाता है कि आरोपी स्टेशन के बाहर ही सट्टे का काम किया करते हैं। साहा थाना प्रभारी बलकार सिंह का कहना था कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए जगह-जगह झापेमारी की जा रही है। जल्द उन्हें काबू कर लिया जाएगा।
जोगिंद्र ने बस इतना कहा था क्यूं दे रहे हो भाई एक दूसरे को गाली
घायल सुरिंद्र ने बताया कि वह गांव हल्दरी के रहने वाले हैं और पिता जोगिंद्र सिंह साहा स्थित इंडस्ट्रीयल एरिया में फ्रूटी की फैक्ट्री में पिछले तीन साल से काम कर रहे थे। फैक्ट्री से वह किसी दूसरे कर्मचारी के साथ केसरी रेलवे स्टेशन तक आ गए थे। यहां आने के बाद मेरे से फोन में बात हुई थी। अभी मैं केसरी स्टेशन के दूसरी तरफ बाइक खड़ी करके पिता को लेने के आया ही था कि स्टेशन के बाहर पिता ने वहां गली-गलौज कर रहे चार युवकों को इतना कहा था कि भाई क्यूं एक दूसरे को गाली दे रहे हो। यह सुनते ही बदमाशों ने पिता को पकड़ लिया। उन पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू सीधा छाती पर लगने के कारण पिता जमीन पर गिर गए। जैसे ही मैंने बीचबचाव करना चाहा तो हमलावरों ने मुझ पर भी चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गए।
एक सप्ताह पहले ही से जोगिंद्र ने साइकिल से आना किया था बंद
अस्पताल में रूंधे गले से परिजनों का कहना था कि जोगिंद्र पहले गांव हल्दरी से ही साइकिल पर फैक्ट्री जाया करता थे। केसरी रेलवे स्टेशन की दूसरी तरफ साइकिल खड़ी कर आगे दोस्त के साथ जाते थे। एक सप्ताह से ज्यादा ठंड होने के कारण वह घर से दोस्त के साथ बाइक पर जा रहे थे और शाम के समय बेटा सुरिंद्र ही लेने जा रहा था। अगर साइकिल होती तो जोगिंद्र न स्टेशन के बाहर बेटे का इंतजार करते और न ही बदमाशों के साथ बहस होती।
विज्ञापन
सट्टों के 12 मामलों में नामजद हैं आरोपी रामचंद्र
हमलावरों में शामिल रामचंद्र पर पहले ही साहा थाना के अंदर सट्टाखाई के करीब 12 मामले दर्ज हैं, जबकि एक सप्ताह पहले ही उस पर सट्टेबाजी का मामला दर्ज है। वह स्टेशन के पास ही सट्टे का कारोबार चलाता था, जबकि पुलिस ने रोहित और अभिषेक सहित एक अन्य की तलाश करते हुए उनका भी रिकॉर्ड निकाल रहे हैं।
मृतक जोगिंद्र की छाती में चाकू लगने पर उसकी मौत हो गई है और बेटे सुरिंद्र के हाथ में चाकू लगा है और उसकी हालत ठीक है। बेटे की शिकायत पर रोहित, अभिषेक और रामचंद्र के साथ अन्य पर भी मामला दर्ज कर लिया गया है। रामचंद्र पर पहले भी साहा थाने में करीब 12 सट्टेबाजी के मामले दर्ज हैं।
- बलकार सिंह, एसआई, थाना प्रभारी साहा