फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Performance of farmers for three hours, solution found on conversation with SP

Ambala News: तीन घंटे किसानों का प्रदर्शन, एसपी से बातचीत पर निकला हल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Performance of farmers for three hours, solution found on conversation with SP
अंबाला सिटी। किसान नेता नवदीप सिंह जलबेड़ा की जमानत पर रिहाई के बाद शहर की नई अनाज मंडी में सम्मान समारोह करने के लिए किसान और पुलिस आमने-सामने हो गए। सुबह से शाम चार बजे तक तनातनी रही।
विज्ञापन

किसान दोपहर में अंबाला-चंडीगढ़ बाईपास से एकत्रित होकर शहर नई अनाज मंडी के लिए निकले तो पुलिस ने नसीरपुर के पास और गांव बलाना के पास बैरिकेड्स लगाकर रोक लिया। यहां किसानों का करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन चला। करीब शाम पौने चार बजे किसान नेताओं और एसपी अंबाला के बीच बातचीत में सहमति बनी।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने हिरासत में लिए किसानों को छोड़ा। इसके बाद किसान शंभू सीमा पर सम्मान समारोह मनाने के लिए निकल पड़े। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने मंच से कहा कि पुलिस प्रशासन के साथ किसानों की सहमति बनी है। पुलिस ने हिरासत में लिए किसान नेताओं को छोड़ दिया है और किसान शंभू सीमा पर सम्मान समारोह मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एसपी अंबाला सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि किसानों ने शहर की नई अनाज मंडी में कार्यक्रम करना था। परिस्थितियों को देखते हुए धारा-163 लागू थी, इसलिए किसानों को जिले से बाहर ही रोका गया। किसानों से बातचीत हो गई है और सहमति बनी है कि किसान पुलिस की ओर से तय किए रूट से शंभू सीमा पर जाएंगे। इस मामले में जिन किसानों को डिटेन किया था, उन सभी को छोड़ दिया है।
दिनभर ऐसे चला घटनाक्रम
-किसान नेता नवदीप सिंह जलबेड़ा मंगलवार देररात जेल से रिहा हुए थे। इस नेता का सम्मान समारोह किसान नई अनाज मंडी अंबाला शहर में करने के लिए एकत्रित होना चाहते थे, मगर यहां पुलिस बल तैनात रहा। किसान सुबह शहर नई अनाज मंडी में एकत्रित हुए तो पुलिस ने उनको हिरासत में लिया था।
-सुबह से दोपहर तक किसान अंबाला-पंजाब सीमा लोह सिंबली के पास अंबाला-चंडीगढ़ बायपास पर एकत्रित हुए और यहां से अंबाला शहर नई अनाज मंडी में सम्मान समारोह करने के लिए चले। इस दौरान लंबा जाम भी लग गया। वहीं कुछ किसान यहां पर लंगर भी वितरित करते दिखे।
-करीब दोपहर एक बजे किसान नसीरपुर के पास पहुंचे तो यहां पुलिस बल तैनात था और पुलिस ने बैरिकेड्स लगाए थे। किसानों को यहां से आगे नहीं जाने दिया गया। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर व अन्य किसान नेताओं की एएसपी सृष्टि गुप्ता के साथ बातचीत हुई। किसान नेताओं ने पुलिस उच्च अधिकारियों से बातचीत करने के लिए पुलिस अधिकारियों को अवगत करवाया।
-मौके पर पुलिस अधीक्षक अंबाला सुरेंद्र सिंह भौरिया पहुंचे और किसान नेताओं के साथ बातचीत हुई। पुलिस ने हिरासत में लिए किसान नेताओं को छोड़ा और किसान भी शहर नई अनाज मंडी की बजाए शंभू सीमा पर सम्मान समारोह करने पर मान गए।

-पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने किसानों के बीच आकर संबोधित किया और इसके बाद किसान शंभू सीमा के लिए रवाना हुए।
एंबुलेंस फंसी तो सहयोग से निकाला
दोपहर में बलाना गांव की तरफ से अंबाला शहर की ओर से एक एंबुलेंस को जाना था। तभी किसानों ने इस एंबुलेंस को रास्ता दिया और पुलिस ने भी बैरिकेड्स हटाकर एंबुलेंस को निकलवाया। वहीं, अंबाला-हिसार हाइवे बंद होने से लोगों को निकलने में परेशानी झेलनी पड़ी। स्कूली बच्चों को भी निकलने में दिक्कत रही। लोगों को दूसरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed