फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   People's 'bus' on the roads of Sector-10

Ambala News: सेक्टर-10 की सड़कों पर लोगों की 'बस'

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
People's 'bus' on the roads of Sector-10
अंबाला सिटी। नगर निगम प्रशासन की ओर से आए दिन बेहतर विकास कार्यों के दावे किए जा रहे हैं, मगर जमीनी स्तर पर विकास कार्यों के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। इन सड़कों के बारे में ये भी कहा जा सकता है कि इन पर चलने में लोगों की बस हो गई है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर के जलबेहड़ा रोड से सेक्टर 10 के राजीव गांधी स्टेडियम की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर कई गड्ढे हैं। इनमें आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सड़क के हालात कुछ इस कदर हैं कि एक-एक फीट गहरे गड्ढे बन चुके हैं। यहा से राहगीरों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। इस सड़क के बारे में निगम प्रशासन को कई बार शिकायत दी जा चुकी है, मगर आज तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने सड़क की सुध लेना उचित नहीं समझा।
विज्ञापन

निगम को बता चुके समस्या : विकेश

स्थानीय निवासी विकेश पुनियानी का कहना है कि बीते करीब पांच महीनों से इस सड़क के हालात कुछ ज्यादा बदहाल चल रहे हैं, सड़क के खस्ता हालातों के बारे में कई बार नगर निगम प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित किया गया, मगर सड़क के मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैकड़ों वाहन गुजरते हैं : सुखविंद्र
राहगीर सुखविंद्र सिंह का कहना है कि राजीव गांधी स्टेडियम की ओर जाने वाली मेन सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में वाहनों की आवाजाही रहती है, मगर सड़क के बीच बने भारी-भरकम गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क को तुरंत प्रभाव से दुरुस्त करने की जरूरत है।

दोपहिया वाहन चालक हो रहे चोटिल

राहगीर रोशन का कहना है कि सेक्टर-10 की इस मेन सड़क में बने गड्ढों में आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं, बीते कुछ दिनों पहले इन गड्ढाें में स्कूटी पर जा रही दो महिलाएं अचानक से गिर गई थी, जिनको गंभीर चोट आई थी।


समस्या का समाधान कराएंगे

सेक्टर-10 की मेन सड़क के खस्ता हालातों के बारे में निगम प्रशासन को कई बार अवगत करवा गया है, फिर भी इस मसले पर निगम प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर जल्द ही इस समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।

राकेश सिंगला, स्थानीय पार्षद, नगरनिगम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed