{"_id":"6261bbfac6e3d86d6b4f4693","slug":"people-troubled-by-the-shortage-of-drinking-water-jammed-ambala-news-knl105695836","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल किल्लत से परेशान लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल किल्लत से परेशान लोगों ने लगाया जाम
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पानी न आने से परेशान गांव सौंडा वासियों ने वीरवार को सड़क जाम कर बवाल काटा। करीब आधा घंटा तक लोगों ने अंबाला-जलबेड़ा रोड जाम रखा। दर्जनों की संख्या में सड़क पर जमा हुए लोगों ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान लोगों ने पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों पर उनकी शिकायत को अनसुनी करने का आरोप लगाया।
लोगों ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले मौके पर विभाग के जेई पहुंचे थे। उन्होंने उन्हें पानी न आने की समस्या के बारे में अवगत करवाया था। वे इस बारे में एक्सईएन को भी अवगत करवा चुके हैं। कई बार वह समस्या को लेकर पार्षद को भी बता चुके हैं। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्हें पानी लेने के लिए काफी दूर के क्षेत्रों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इस कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है। सड़क पर एकत्रित हुए लोगों ने अधिकारियों को साफ तौर पर चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उनकी पानी की समस्या का हल नहीं किया गया तो गांव वासी उपायुक्त कार्यालय पर धरना देते हुए अपनी बात रखेंगे। इस दौरान अगर कोई हंगामा होता है तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
हल नहीं निकला तो देंगे धरना
पिछले काफी समय से पानी की समस्या चल रही है। इसके समाधान के लिए अधिकारियों को भी कहा गया है। गर्मियों में पानी की खपत ज्यादा बढ़ जाती है। समस्या का हल नहीं हुआ तो धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
- हरिंद्र कुमार, क्षेत्रवासी।
गर्मी में बढ़ाएं पानी की अपूर्ति
विभाग को गर्मी के सीजन को देखते हुए पानी की आपूर्ति ज्यादा करनी चाहिए। विभाग उलटा पानी दे ही नहीं रहा है। इस कारण हम लोगों को परेशान हो रही है। विभाग को चाहिए कि वह पानी की समस्या को दूर करे।
-हरविंद्र सिंह, क्षेत्रवासी।
विभाग समस्या को दूर करे
पानी एक मूलभूत जरूरत है, हमें यह सुविधा नहीं मिल रही है। इस कारण परेशान हो गए हैं। विभाग को समस्या को दूर करना चाहिए। विभाग ने इस ओर संज्ञान नहीं लिया तो हमें मजबूरी में प्रदर्शन करना पड़ेगा।
- सरबजीत सिंह, क्षेत्रवासी।
मिला तो सिर्फ आश्वासन
अपनी बात को हर जगह रख चुके हैं, परंतु केवल आश्वासन मिला है। विभाग को हम लोगों की समस्या का तुरंत समाधान करते हुए पानी की व्यवस्था करवानी चाहिए ताकि हम लोग राहत की सांस ले सकें।
- गजन सिंह, क्षेत्रवासी।
दूसरे क्षेत्र से ला रहे पानी
पानी तो हर घर की जरूरत है। हमें एक बूंद भी नसीब नहीं हो रही है। मजबूरी में दूसरे क्षेत्र से पानी लाना पड़ रहा है। विभाग के अधिकारियों व अन्य को इस बारे में सूचित कर चुके हैं, परंतु समाधान नहीं हुआ है।
- परमजीत सिंह, क्षेत्रवासी।
सप्लाई शुरू करवा दी है
क्षेत्र में इंडियन ऑयल की ओर से काम किया जा रहा है और ज्यादा पानी की खपत होने के कारण ट्यूबवेल बार बार खराब हो रहा है। समस्या का हल करवाया है। पानी की सप्लाई शुरू करवा दी गई है।
- सरदूल सिंह, पार्षद।
हमारा प्रयास है कि सभी लोगों तक ट्यूबवेल की मदद से पानी पहुंचाया ताए। बाकी जब तक इंडियन ऑयल वालों का काम नहीं हो जाता, हमारे लिए भी समाधान करना संभव नहीं है।
- कर्मवीर सिंह, एक्सईएन, पब्ल्कि हेल्थ विभाग