फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   People's anger erupted due to heat during the day and black out at night, then jammed

शहर में पूरी रात ब्लैक आउट छावनी में लोगों का फुटा गुस्सा फिर लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
People's anger erupted due to heat during the day and black out at night, then jammed
दिन में भीषण गर्मी और रात को बिजली के कट लोगों के पसीने छुड़ा रहे हैं। 40 डिग्री पार तापमान और फीडरों के ब्रेक डाउन होने से लोगों के सब्र का बांध टूट गया और वे सड़कों पर उतरने को मजबूर हो गए। बिजली संकट से जूझ रहे लोगों ने शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे से लेकर दोपहर साढ़े तक सड़कों पर बैठकर जाम लगाकर धरना दिया। कारण था छावनी और शहर में करीब 20 फीडरों पर ब्रेक डाउन। गुस्साए लोगों ने कहा कि चहेते तकनीकी स्टाफ से अधिकारी दफ्तरों में क्लर्की करवा रहे हैं, जबकि इनका काम फील्ड का है। करीब 30 ऐसे कर्मचारी हैं, जोकि तकनीकी होने के बावजूद दफ्तरों में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

वीरवार के बाद शुक्रवार को भी हालात यह रहे कि अंबाला शहर से सेक्टर-8, सेक्टर-9 और 10 में दिनभर शाम 5 बजे तक बिजली नहीं आई। बुधवार रात 10 बजे यहां बिजली कट लगा था। इस तरह इन सेक्टरों में पूरी रात ब्लैक आउट की स्थिति बनी रही। उधर छावनी के शिवपुरी में भी चौथे दिन बिजली नहीं आई। लोगों ने छावनी के शिवपुरी में दुलारा वाले ट्रांसफार्मर के पास लोगों ने धरना देते हुए बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए एसडीओ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शाम करीब साढ़े 4 बजे तक यहां टीम काम कर रही थी। छावनी के सदर बाजार में भी रोजाना जैसे हाल रहे और यहां भी करीब 4 घंटे बिजली गायब रही। वहीं 40 डिग्री के पार पारा होने के कारण जिले में पूरे सीजन की सबसे ज्यादा खपत वीरवार को हुई। 106.97 लाख यूनिट खपत होने के बावजूद जिले में एक दिन में रिकॉर्ड 1779 लोगों ने शिकायतें दर्ज करवाई। एक दिन में यह अब तक की सबसे ज्यादा शिकायतें हैं।
विज्ञापन

हाथी खाना फीडर ब्रेक डाउन रहा
रात को सवा दो बजे हाथी खाना फीडर पर जंफर उड़ने के कारण पूरी रात लो वोल्टेज की समस्या रही। इसी कारण चिड़ीमार मोहल्ला, रामबाग रोड, रामकिशन कॉलोनी, तारा नगर, रोटरी अस्पताल, शिवपुरी कॉलोनी, रविदास नगर, गुरुनानक नगर, हरी नगर, पंजाबी बाग व पालम विहार में लोग गर्मी से जूझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई गायब, एसई ने रिपोर्ट की तलब
हाथी खाना फीडर पर जंफर उड़ने के बावजूद जेई पूरी रात गायब रहा। उसके फोन बंद रहे। इसी कारण इस फीडर को ठीक करने के लिए कर्मचारियों को वर्क परमिट भी नहीं मिल सका। बताया जा रहा है कि जेई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इन एरिया में भी बना रहा बिजली संकट
पालम विहार फीडर के प्रगति विहार, पटेल नगर, शांति नगर, बैंक कॉलोनी और गांधी नगर एरिया में भी करीब 5-6 दिनों से बिजली से लोग बेहद परेशान हैैं। उधर छावनी के महेश नगर, मतिदास नगर, गणेशपुरी, कबीर नगर, एकता विहार फीडर भी बंद रहे। इसीलिए यहां के लोगों भी दिनभर बिजली संकट से जूझते रहे।
चार दिन से हमें न तो दिन में चेन मिल रहा है और न रात को सो पा रहे हैं। गर्मी इतनी ज्यादा है कि एक मिनट भी बिना बिजली के नहीं रह सकते। ऐसे में चार दिन हमने कैसे काटे हैं, यह हम ही जानते हैं।
अचिलेश
बिजली निगम के अधिकारियों की लापरवाही का ही नतीजा है कि लोगों को बिजली के लिए भरी दोपहर सड़क पर जाम लगाना पड़ रहा है। अधिकारी एसी के कमरों से निकलकर देखेंगे तभी उन्हें समस्या नजर आएगी।
करन।
मैंने एमडी तक को ईमेल कर दी है। एसई को भी लिखित में शिकायत देकर तकनीकी विभाग को फील्ड में भेजने की बात कही है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। तकनीकी कर्मी कार्यालयों में बाबू बनकर काम कर रहे हैं।
अमर आर्य।
बेटा क्या करें कोई सुनने वाला नहीं है, गरीब आदमी कहां जाएं? हर साल गर्मी में जैसे-तैसे काट लेते थे, लेकिन इस साल तो हद कर दी है इन लोगों ने। कोई शिकायत तक नहीं सुनता।
रमेशचंद।
बिजली वालों का सबसे ज्यादा बुरा हाल है। ये किसी के फोन भी नहीं उठाते। नंबर जारी कर देते हैं कि टोल फ्री है इस पर काल कर लें। बिजली न देने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर भी जुर्माना लगना चाहिए।

करन राज।
शिवपुरी में एक्सईएन खुद गए थे। वहां व्यवस्था करवा दी गई है। जेई की लापरवाही सामने आई है। निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। जहां तक तकनीकी स्टाफ से क्लर्क का काम करवाने की बात है तो मुझे इस बारे में अभी पूरी जानकारी नहीं है।
-बीके बरनवाल, एसई बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed