फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   People of the cities of GT Road belt are facing the problem of air pollution

Ambala News: जीटी रोड बेल्ट के शहरों वायु प्रदूषण के हालात से जूझ रहे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
People of the cities of GT Road belt are facing the problem of air pollution
एनएच 44 पर धुंध में सुबह के समय लाइट जलाकर गुजरते वाहन। संवाद
अंबाला। जीटी रोड बेल्ट के शहरों में अचानक से वायु प्रदूषण बढ़ गया है। यहां सबसे अधिक वायु प्रदूषण पानीपत और कुरुक्षेत्र में है। मगर अंबाला और करनाल में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक यानि एक्यूआई 200 के आंकड़े तक पहुंच रहा है। यह तो औसत एक्यूआई है। अगर दिनभर में प्रत्येक दो घंटे में एक्यूआई देखो तो इन जिलों में भी यह आंकड़ा काफी बढ़ जाता है। इतने प्रदूषण से गैस चैंबर जैसे हालात बनते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

वायु प्रदूषण को देखों तो इसमें पीएम 2.5 को अधिक दर्ज किया जा रहा है। यह प्रदूषण काफी खतरनाक होता है। लोगों को सांस लेने में दिक्कतें पेश आती दिखाईं थी। इसका असर नागरिक अस्पताल की ओपीडी पर भी साफ देखा जा सकता है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते सप्ताह भी स्मॉग ने इन शहरों में लोगों को काफी परेशान किया है। अब दोबारा से वायु प्रदूषण बढ़ने से लोग चिंता में हैं।

पिछले सप्ताह स्मॉग का यह था कारण

राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 12 नवंबर से 16 नवंबर तक स्मॉग की स्थिति बनी थी। इस का मुख्य कारण लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा में बदलाव उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवा से पुरवाई होने के कारण वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने से धूल तथा अन्य प्रदूषक तत्व निचले वातावरण में संघनित हो गए थे। इससे स्मॉग बना और उससे दिन और रात्रि तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं अब
विज्ञापन
विज्ञापन


22 नवंबर से दिख सकता है आंशिक प्रभाव

अंबाला में सोमवार को दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री कम होकर 23.6 डिग्री सेल्सियस तो रात्रि तापमान चार डिग्री बढ़कर 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिन के समय धुंध की चादर फैली रही। हालांकि धूप निकलने से हल्की राहत भी मिली। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि उत्तरी व उत्तर पश्चिमी हवा हल्की गति से चलने की संभावना से स्मॉग की स्थिति में कमी देखी जा रही है। मगर वातावरण में नमी के कारण प्रदूषण के तत्व ऊपर नहीं उठ पा रहे हैं। जिसके कारण हवा के साथ मिलकर वह वातावरण में वायु प्रदूषण का कारक बनते हैं। 22 नवंबर रात्रि से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव संभावित है।


जीटी रोड बेल्ट के जिलों में औसत एक्यूआई
अंबाला- 193

कुरुक्षेत्र- 291

करनाल- 198

पानीपत- 294

नोट- एक्यूआई माइक्रो ग्राम प्रति घनमीटर में है।

एनएच 44 पर धुंध में सुबह के समय लाइट जलाकर गुजरते वाहन। संवाद

एनएच 44 पर धुंध में सुबह के समय लाइट जलाकर गुजरते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed