{"_id":"676db966f77e54c3ad0a4bda","slug":"people-in-sector-9-are-yearning-for-basic-facilities-since-last-35-years-ambala-news-c-36-1-amb1003-135010-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सेक्टर 9 में 35 वर्ष से मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सेक्टर 9 में 35 वर्ष से मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। करीब 1990 में बने सेक्टर-9 में 35 वर्ष बाद भी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। सेक्टरवासी सुविधाओं के लिए प्रदर्शन भी कर चुके हैं लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। बरसात के सेक्टर 9 का रास्ता भी दोनों तरफ से कट जाता है। बरसात के सीजन में भी लोगों के घरों में जलभराव हो गया। इसके बाद लोगों ने रोष जताया था लेकिन उनकी इस समस्या का समाधान नहीं हुआ। वहीं कुछ दिन पहले हुई बैठक में उपायुक्त के समक्ष भी वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपनी समस्या रखी थी और सामुदायिक भवन को भी एसोसिएशन को सौंपने की मांग की थी।
-- -- --
सेक्टर में कॉलोनी जैसी भी सुविधाएं नहीं, कहने को अर्बन एस्टेट
सेक्टर-9 वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान प्रद्युमन सचदेवा ने बताया कि सेक्टर में बरसाती पानी की सबसे ज्यादा मार पड़ती है। निगम की ओर से अब मोटर अपग्रेड करने व पाइपलाइन डालने का कार्य चल रहा है। अगर यह कार्य सही तरीके से होता है तो सेक्टरवासियों को जलभराव से राहत मिल सकती है।
सेक्टरवासियों को करीब 35 वर्ष बाद भी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं, जबकि कहने को यह अर्बन एस्टेट हैं। सेक्टर में 2400 से ज्यादा घर हैं। उन्होंने बताया कि उपायुक्त की हुई बैठक में एसोसिएशन ने मांग रखी थी कि सामुदायिक भवन को वेलफेयर एसोसिएशन को सौंपा जाए ताकि वह उसका रखरखाव कर सकें। अभी इस भवन की हालत खराब है। लोग महंगे दाम पर बाहर शादी-विवाह व अन्य कार्य करने पर मजबूर हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कई बार पीने का पानी भी गंदा आता है। सफाई व्यवस्था भी ऐसी ही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
ग्रिल भी टूटी पड़ी, डिवाइडर पर नहीं सफाई
सेक्टर की सड़कें टूटी पड़ी हैं। ग्रीन बेल्ट में लगाई गई ग्रिल भी टूट गई है और डिवाइडर पर भी सफाई नहीं है। डिवाइडर लाइन पर घास उगी है। वहीं, गलियों में भी सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। खाली प्लाट के कारण भी लोगों को दिक्कत आती है।
-- -- -- -- -- -
पाइपलाइन दबाने का कार्य चल रहा, कई बार हो जाती है समस्या
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एसडीओ जतिंद्र सिंह ने बताया कि सेक्टर में नगर निगम की ओर से पाइपलाइन दबाने का कार्य चल रहा है। इस वजह से कई बार लाइन टूटने से गंदे पानी की समस्या आ जाती है। इसको लेकर एक शिकायत भी आई थी। समस्या का समाधान करवाया दिया गया था।