फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   People getting ill from dirty water, no hearing

Ambala News: गंदे पानी से बीमार हो रहे लोग, सुनवाई नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
People getting ill from dirty water, no hearing
अंबाला। बाढ़ का पानी उतर तो गया है, लेकिन समस्याएं बढ़ गई हैं। जब पानी आने का समय होता है तो बिजली नहीं होती। इन इलाकों में सबसे बड़ी समस्या गंदे और बदबूदार पानी के कारण हो रही है।
विज्ञापन

यह समस्या है महेशनगर, दयालबाग और शास्त्री नगर में। यहां के लोग दो दिन से परेशानी झेल रहे हैं। हालात ये हैं कि जनस्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी भी लोगों की इन समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे। इस कारण लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वो विभागीय कार्यालय जाकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


अधिकारी नहीं उठाते फोन : अजय
स्थानीय निवासी अजय गोयल ने बताया कि पहले तो चार दिन पानी नहीं आया। अब पानी आया है तो वो गंदा और बदबूदार आ रहा है। विभाग की लापरवाही से ऐसा हो रहा है। अधिकारी भी फोन नहीं उठा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंदे पानी से हो रहे बीमार : सुनील
सुनील कुमार का कहना है कि गंदा पानी पीकर बच्चे और बुजुर्ग बीमार होने लगे हैं। रोजाना पानी खरीदकर नहीं पी सकते। जब टैक्स और बिल देते हैं तो साफ और स्वच्छ पानी देना विभाग का काम है।
पानी और बिजली की दिक्कत : बलबीर
बलबीर सिंह कहते हैं कि पहले बाढ़ केपानी की वजह से घर में रखा सामान खराब हो गया है। अब पानी और बिजली की दिक्कत हो रही है। न दिन को चैन है और न रात को आराम।
विभाग कर रहा लापरवाही : क्षितिज
क्षितिज दत्ता कहते है कि जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। लापरवाह अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। दर्जनों बार फोन करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।

चेतावनी का भी असर नहीं : उमेश
उमेश गौर बताते है कि एक तरफ गृहमंत्री अधिकारियों को चेतावनी दे रहे हैं कि आमजन से जुड़ी सुविधाओं का ध्यान प्राथमिकता के आधार पर रखा जाए, वहीं जनस्वास्थ्य विभाग ही इसमें लापरवाही दिखा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed