फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   People gathered in the great Nagar Kirtan, bowed their heads at the feet of the Guru

Ambala News: महान नगर कीर्तन में उमड़ी संगत, गुरु चरणों में टेका माथा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
People gathered in the great Nagar Kirtan, bowed their heads at the feet of the Guru
पालकी साहिब में विराजमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज। संवाद
अंबाला। धन-धन श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी महाराज की पवित्र चरण स्पर्श धरती ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में गुरु साहिब के प्रकाश पर्व पर तीन दिवसीय समागम शुरू हुआ। सबसे पहले गुरु चरणों में अरदास उपरांत श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किए।
विज्ञापन

इसके बाद श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की छत्रछाया और पांच प्यारों की अगुवाई में महान नगर कीर्तन सजाया। नगर कीर्तन की शुरुआत में गुरु चरणों में अरदास की गई और महाराज के समक्ष शीश नवाया। यह नगर कीर्तन खतौली, मंडौर, जग्गी गार्डन, बलदेव नगर, पंचायती गुरुद्वारा बलदेव नगर, गुरुद्वारा सिंघ सभा बलदेव नगर, बरनाला, गरनाला, जनेतपुर, टुंडली, तोपखाना, टुंडला, डिफेंस कॉलोनी, कलरेहड़ी, नगला मौड़, हंडेसरा चौक, तसिंबली से होते हुए वापिस गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में संपन्न हुआ। संपन्नता अवसर पर संगत ने आतिशबाजी करके नगर कीर्तन का स्वागत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदर्शन सिंह सहगल, कार्यकारिणी समिति सदस्य टीपी सिंह, सदस्य बीएस बिंद्रा, मैनेजर हरविंदर सिंह सहित काफी संख्या में संगत मौजूद रही। वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि संस्था के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध व धर्म प्रचार कमेटी के चेयरमैन जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल की अगुवाई में हरियाणा कमेटी बड़े ही बेहतर ढंग से सेवा संभाल कर रही है। संस्था द्वारा प्रदेश भर में धर्म प्रचार की लहर को प्रचंड किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग स्थानों पर जहां गुरमत समागम करवाए जा रहे हैं, वहीं बच्चों को गुरु इतिहास व गुरमत से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण शिविर भी लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि धन-धन श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी महाराज का प्रकाश पर्व श्रद्धाभाव से मनाया जा रहा है। कार्यकारिणी समिति सदस्य टीपी सिंह ने बताया कि प्रकाश पर्व समागम में 28 जुलाई की रात को कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। इसमें श्री दरबार साहिब अमृतसर से हजूरी रागी जत्था भाई जगतार सिंह, भाई कमलदीप सिंह चंबा, भाई अमरविंदरजीत सिंह कीर्तन करेंगे, जबकि सिंह साहिब ज्ञानी जसविंदर सिंह गुरबाणी कथा करेंगे।

इसके अलावा 29 जुलाई को श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग उपरांत सुबह 10 से शाम 9 बजे तक धार्मिक दीवान सजाए जाएंगे। दीवान में श्री दरबार साहिब अमृतसर से हजूरी रागी भाई सतिंदरपाल सिंह, करतार सिंह महकम का ढाडी जत्था, भाई कुलविंदर सिंह अखंड कीर्तनी जत्था, सतनाम सिंह लालू घुमन, भाई लखविंदर सिंह पारस संगत को गुरु इतिहास से जोड़ेगा। इसके साथ सुबह धार्मिक दीवान सजाए जाएंगे और अमृत संचार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed