{"_id":"66f9bec877fed608f70f7b46","slug":"people-are-troubled-due-to-street-lights-not-working-for-months-ambala-news-c-36-1-sknl1003-130432-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: महीनों से बंद स्ट्रीट लाइटों से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: महीनों से बंद स्ट्रीट लाइटों से लोग परेशान
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के टांगरी बांध पर बनी रोड पर लगी स्ट्रीट लाइटें प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी की भेंट चढ़ी हुई है। स्थिति यह बनी हुई है कि करीब एक माह से यह स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। देर शाम से ही सड़क पर अंधेरा पसर जाता है जबकि इस सड़क पर बेसहारा गोवंश और आवारा कुत्तों का जमावड़ा लगा रहता है जो हादसे का सबब बन रहे हैं।
बांध पर बनी करीब 500 मीटर लंबी सड़क पर यही स्थिति है। ऊंचाई पर बनी इस सड़क के दोनों ओर गड्ढे तो नीचे उतरने के रास्ते हैं। ऐसे में अंधेरे में छोटी सी लापरवाही के कारण गिरने का खतरा बना रहता है।
कई बार इस रोड पर हादसे भी हो चुके हैं। शिकायतों के बावजूद भी इसका कोई समाधान नहीं हो रहा है। दरअसल, यह सड़क महेश नगर से बब्याल की तरफ तो दूसरी ओर साकेत अस्पताल से नन्हेड़ा रेलवे लाइन तक जा रही है।
विज्ञापन
जब से दुकान खोली है तभी से स्ट्रीट लाइटें खराब
साहिल ने बताया कि उसने दो महीने पहले टांगरी बांध पर कंफेक्शनरी की दुकान खोली थी, जब से लेकर आज तक उसने टांगरी बांध पर लगी स्ट्रीट लाइट को चालू होते नहीं देखा है। रात के समय दुकान के आगे रोड पर अंधेरा रहता है, अगर रात के समय कोई भी हादसा हो गया है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा।
छह महीने हो गए लाइट बंद है, शिकायत के बाद भी नहीं हुई चालू
संजीव शर्मा ने बताया कि साकेत अस्पताल से लेकर एकता विहार चौक तक छह महीने से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है, कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई इन लाइट को ठीक करने नहीं आता। कभी कभार महज दिखावे के लिए चालू कर दी जाती है। वो फिर खराब हो जाती है।
दुकान के बाहर से अंधेरे में चोरी हो गई साइकिल
सुमित सोनकर ने बताया कि वह इस रोड पर आठ साल से मोबाइल की दुकान चला रहा है। स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण दुकान के बाहर अंधेरा रहता है। कुछ दिन पहले ग्राहक ने उसकी दुकान के बाहर अपना साइकिल को खड़ा किया था जो चाेरी हो गया। कई बार इस रोड पर अंधेरे के कारण हादसे भी हो चुके हैं।
दुकान के बाहर लगा रहता है बेसहारा गोवंश का जमावड़ा
मेडिकोज दुकानदार विनय गुप्ता ने बताया कि रोज शाम इस रोड पर बेसहारा गोवंश और आवारा कुत्तों का जमावड़ा लग जाता है। कई बार हादसे हो चुके हैं, कुत्ते रोड से गुजरने वाले लोगों पर भौंकते हैं। कुछ दिन पहले ही कुत्ते के हमले के कारण एक्टिवा सवार मां-बेटी गिरकर चोटिल हो गई थी।
वर्जन
टांगरी बांध पर जो भी समस्याएं हैं उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है, कर्मचारियों को भेजकर समस्याओं के बारे में चैक करवाकर ठीक करवा दिया जाएगा।
-राजेश कुमार, सचिव नगर परिषद अंबाला सदर।