फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   People are showing less interest in making happy cards

Ambala News: हैप्पी कार्ड बनवाने में लोग दिखा रहे कम रूचि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
People are showing less interest in making happy cards
अंबाला छावनी बस अड्डे पर रोडवेज विभाग द्वारा लगवाए हैप्पी कार्ड स्कीम के फ्लेक्स
अंबाला। हरियाणा सरकार की ओर से अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड दिए जाने की योजना शुरू की गई थी लेकिन लोग हैप्पी कार्ड बनवाने में पूरी तरह से रूची नहीं दिखा रहे हैं और कार्ड बनवाने के लिए कार्यालय पर बहुत कम लोग आ रहे हैं।
विज्ञापन

रोडवेज विभाग के पास 41 हजार 919 हैप्पी कार्ड आए हैं। इन भी हैप्पी कार्ड को अधिकारियों की ओर से लाभार्थियों को एक्टिवेट कर वितरित करना था लेकिन अभी तक जिला में 16 हजार के करीब लाभार्थियों ने हैप्पी कार्ड बनवाए हैं। लाभार्थियाें को लुभाने के लिए अधिकारियों को रोडवेज की बसों में हैप्पी कार्ड स्कीम के स्टीकर, नोटिस ओर बस स्टैंड पर फ्लेक्स तक लगवाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

हरियाणा द्वारा एक लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों के लिए हरियाणा रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा देने की योजना शुरू की गई है। इस योजना का लाभ लेने वाला परिवार को रोडवेज की सामान्य बसों में सालाना एक हजार किलोमीटर तक निशुल्क सफर कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज विभाग की ओर से अंबाला सिटी और नारायणगढ़ बस स्टैंड पर लोगों हो हैप्पी कार्ड वितरित करने के लिए कार्यालय बनाए हुए है। अंबाला सिटी कार्यालय में चौदह कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई हे। जबकि नारायणगढ़ बस स्टैंड पर चार कर्मचारियों की डयूटी लगाई है जो हैप्पी कार्ड एक्टिवेट कर देने का काम कर रहे हैं।
लोगों को जागरूक करने के लिए रोडवेज विभाग की ओर से हरियाणा रोडवेज की बसों में हैप्पी कार्ड जागरूकता के स्टीकर और नोटिस लगवाए हैं कि जिन लोगों ने 19 मई तक हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन किए हैं वह लाभार्थी कार्यालय से हैप्पी कार्ड प्राप्त कर सकता है। इसके अलावा अंबाला छावनी, अंबाला सिटी, शहजादपुर और बराडा बस अड्डे की दीवारों पर विभाग द्वारा हैप्पी कार्ड स्कीम के फ्लेक्स लगवाए हैं। जिससे की लाभार्थी अपने हैप्पी कार्ड प्राप्त कर सकें। इसके बाद भी बहुत कम संख्या में लोग हैप्पी कार्ड बनवाने के लिए कार्यालय पहुंच रहे हैं।

वर्जन
विभाग की ओर से लाभार्थियों को जागरूक करने के लिए रोडवेज की बसों में स्टीकर और नोटिस तथा अंबाला छावनी, अंबाला सिटी, बराडा और शहजादपुर बस स्टैंड पर हैप्पी कार्ड स्कीम के फ्लेक्स लगवाए गए हैं जिससे ज्यादा से ज्यादा लाभार्थी कार्ड बनवाए के लिए कार्यालय में आएं।
अश्वनी कुमार डोगरा, महाप्रबंधक, अंबाला डिपो।

अंबाला छावनी बस अड्डे पर रोडवेज विभाग द्वारा लगवाए हैप्पी कार्ड स्कीम के फ्लेक्स

अंबाला छावनी बस अड्डे पर रोडवेज विभाग द्वारा लगवाए हैप्पी कार्ड स्कीम के फ्लेक्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed