फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Pensioners demonstrated against the policies of the government

सरकार की नीतियों के खिलाफ पेंशनर्स ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Pensioners demonstrated against the policies of the government
बीएसएनएल के सेवानिवृत कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए - फोटो : Ambala
अंबाला। ऑल इंडिया बीएसएनएल डॉट पेंशनर्स एसोसिएशन ने मंगलवार को सीजीएमटी बीएसएनएल हरियाणा के कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन समन्वय समिति के आह्वान पर राष्ट्रीय मोनेटाइजेशन पाइपलाइन के खिलाफ किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने कहा कि केंद्र सरकार बीएसएनएल और एमटीएनएल के 14 हजार 217 मोबाइल टावर और भारत नेट के 2. 86 लाख लंबे ऑप्टिकल फाइबर भी प्राइवेट कॉरपोरेट को सौंप दिए जाएंगे। सरकार बीएसएनएल और एमटीएनएल के टावरों व ऑप्टिकल फाइबर से मोनेटाइजेशन पाइप लाइन के नाम पर चार हजार करोड़ रुपये कमाएगी। कुछ समय के बाद केंद्र सरकार बीएसएनएल का 7 लाख किलोमीटर लंबा ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क भी प्राइवेट कॉरपोरेट को सस्ते दामों में बेच देगी, फिर तो बीएसएनएल और एमटीएनएल अस्थि पिंजर ही रह जाएगा। हरियाणा प्रधान रामकुमार कलसी व अंबाला जिला सचिव बलबीर सिंह ने इस दौरान अपने विचार रखे। मौके पर अनिल कुमार गुप्ता, रामचंद्र, मंगतराम, गुरुदेव कुमार, राजेंद्र शर्मा, इंद्रजीत कुमार, राजेंद्र ठाकुर, प्रेम सागर, बीएस चोपड़ा, सतेंद्र पाल, अनूप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed