{"_id":"5713e5424f1c1b243410fd93","slug":"penalty-on-travellers-railway-earened-42-lacks","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों पर ठोका जुर्माना, रेलवे ने कमाए 42 लाख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों पर ठोका जुर्माना, रेलवे ने कमाए 42 लाख
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला
Updated Mon, 18 Apr 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर रेलवे के अधिकारियों के निर्देशानुसार एक सप्ताह के अंदर रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग अभियान के तहत लाखों की कमाई की। जिसमें रेलवे के टीटी स्टाफ, जीआरपी व आरपीएफ के जवान शामिल होकर स्टेशन पर बे टिकट, धूम्रपान व रेलवे के नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों पर शिकंजा कसा। ये अभियान डीआरएम अंबाला दिनेश कुमार के आदेश पर सीनियर डीसीएम प्रवीण गौड़ द्विवेदी की निगरानी में चलाया गया।
रेलवे की ओर से इस सप्ताह के अंदर चंडीगढ़, राजपुरा, अंबाला कैंट व अन्य स्टेशन पर विशेष टीम के तहत चेकिंग अभियान चलाया गया था। जिसमें भारी संख्या में बेटिकट व अन्य केसों में पकड़े गए यात्रियों से करीबन 42 लाख रूपए की कमाई की और साथ ही यात्रियों को जागरूक भी किया। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि समय समय पर रेलवे की ओर से स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया जाता है और एक सप्ताह से यात्रियों द्वारा रेलवे के नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाने पर शिकंजा कसा जा रहा है। उनका कहना है कि चेकिंग अभियान में यात्रियों पर जुर्माना वसूला जाता है और साथ ही कई केसों में सख्त कदम भी उठाएं जाते है। उनके अनुसार चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को रेलवे के नियमों की जानकारी देना है और उन्हें भविष्य में रेलवे नियम न तोड़ने के लिए चेताया है।