फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Paytm's Fastag will not work on toll plazas from today

Ambala News: टोल प्लाजा पर आज से नहीं चलेगा पेटीएम का फास्टैग

Fri, 15 Mar 2024 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 15 Mar 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Paytm's Fastag will not work on toll plazas from today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। अगर आपके पास पेटीएम का फास्टैग है तो वो किसी भी टोल प्लाजा पर आज से नहीं चलेगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने पेटीएम पेमेंट बैंक को अपनी लिस्ट से बाहर कर दिया है और 15 मार्च से पेटीएम के फास्टैग भी नहीं चलेंगे। अगर कोई वाहन लेकर गुजरता है तो उसे नकद पैसे देने होंगे या फिर उसे अपना नया फास्टैग एनएचएआई की नई लिस्ट के 32 बैंकों का लेना होगा।
दरअसल आरबीआई के कदम उठाने के बाद एनएचआई ने भी पेटीएम पेमेंट बैंक को लेकर बड़ा फैसला लिया था। इस संबंध में बाकायदा वाहन चालकों को एडवाइजरी भी पहले ही जारी कर दी थी और समय भी दिया गया था। 15 मार्च से यह समय समाप्त हो गया। जो वाहन नियमित तौर पर गुजरते हैं उनमें से अधिकतर ने फास्टैग बदल लिया हो लेकिन सैकड़ों वाहन चालक ऐसे हैं तो कभी-कभी अपनी रिश्तेदारी में जाते हैं और टोल पार करते हैं। ऐसे में उनके द्वारा पेटीएम का फास्टैग इस्तेमाल में लाया जा रहा है। इस पेटीएम फास्टैग के वोलेट में जो भी पैसे होंगे वो भी खत्म हो जाएंगे। ऐसे में इन वाहन चालकों की परेशानी बढ़ना लगभग तय है।
विज्ञापन

अधिकतर टोल प्लाजा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएचआई की देखरेख में संचालित होते हैं। एनएचएआई ने फास्टैग से जुड़े हुए 32 अधिकृत बैंकों की नई सूची जारी की है। एनएचएआई की बैंकों की सूची में से पेटीएम बैंक का नाम हटा दिया गया है। हरियाणा की बात करें तो लाखों की संख्या में लोगों ने फास्टैग बनवा रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, फास्टैग एक डिवाइसनुमा सेंसर होता है, जिसे आपको अपनी कार के विंडस्क्रीन पर लगाना होता है. अगर आपकी कार पर यह टैग लगा होगा, तो आप टोल प्लाजा पर बिना रुके गुजर सकेंगे। यह टैग टोल प्लाजा पर लगे सेंसर से कनेक्ट होता है और अपने आप ही आपका टोल भर देता है।

हरियाणा-पंजाब की सीमा पर बना शंभू टोल प्लाजा पहले ही करीब एक माह से बंद पड़ा है। किसान आंदोलन की भेंट चढ़े शंभू टोल से गुजरने वाले लाखों वाहन चालकों को पहले ही परेशानी झेलनी पड़ रही है। साथ ही एनएचएआई को भी रोजाना 30 से 35 लाख रुपये तक का नुकसान हो रहा है।


आज से टोल पर पेटीएम का फास्टैग नहीं चलेगा। वाहन चालकों के लिए पहले भी एडवाइजरी जारी की गई थी और समय भी दिया गया था। अब कोई भी वाहन चालक आता है तो उसे पहले पेटीएम का फास्ट टैग बदलवाना होगा। - आशिम बंसल, प्रोजेक्टर डायरेक्टर, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed