{"_id":"67d5d55e4572cc8d0a0daf6e","slug":"payment-of-57-crores-of-farmers-pending-on-sugar-mill-ambala-news-c-36-1-amb1001-139158-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गन्ना मिल पर लंबित किसानों का 57 करोड़ का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गन्ना मिल पर लंबित किसानों का 57 करोड़ का भुगतान
विज्ञापन
नारायणगढ़ में गन्ना मिल पर बकाया को लेकर बैठक के दौरान मौजूद किसान व नेता। संवाद
नारायणगढ़। गन्ना मिल में किसानों के बकाया के लिए संयुक्त किसान मजदूर इंकलाब यूनियन शहीद भगत सिंह यूनियन व गन्ना कमेटी की बैठक हुई। इसके बाद किसान नेता धर्मवीर ढींडसा अध्यक्ष संयुक्त किसान मजदूर इंकलाब यूनियन ने बताया कि मिल की तरफ आज की तारीख में किसानों का लगभग 57 करोड़ रुपये बकाया हैं।
इस मुद्दे पर शनिवार को बैठक हुई। इसमें फैसला किया कि अगर मिल प्रबंधन और प्रशासन किसानों का पूरा भुगतान नही करती तो आगामी रणनीति क्या होगी। ढींडसा ने कहा की किसानों का बकाया दिलवाना सरकार की जिम्मेवारी है, जिस निभाने में वह विफल है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सहकारी शुगर मिल लगे तो उसका भी स्वागत है। लेकिन जब तक मिल नहीं लगती, मौजूदा मिल से उनका बकाया दिलवाया जाए।
उन्होंने कहा की जब तक मौजूदा मिल चल रही है तो इस मिल के सर्विस एरिया जोकि 25 किलोमीटर बनता है, वहां दूसरी मिल नहीं लग सकती। इस पर सरकार को विचार करना चाहिए। पहले भी यह मुद्दा उठाया था और इसी के बाद मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव हरियाणा सरकार की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर अध्ययन की घोषणा भी की थी जोकि एक सार्थक कदम नजर आता है। विक्रम राणा ने मिल मुद्दे पर बकाया को लेकर कहा कि अगर समय पर भुगतान नहीं होता तो सख्त निर्णय लिया जाएगा।