{"_id":"6792a6896a3455ba0a0b5fb0","slug":"patwaris-did-not-do-the-work-of-additional-circle-even-on-the-third-day-ambala-news-c-36-1-sknl1003-136480-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: तीसरे दिन भी पटवारियाें ने नहीं किया अतिरिक्त सर्कल का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: तीसरे दिन भी पटवारियाें ने नहीं किया अतिरिक्त सर्कल का काम
विज्ञापन
अंबाला। भष्ट्राचार में संलिप्तता की सूची लीक होने से गुस्साए पटवारियों ने तीसरे दिन भी अपने मूल सर्कल को छोड़कर अतिरिक्त सर्कल का काम नहीं कर रहे हैं। इस कारण लोगों के 2500 के करीब इंतकाल नहीं हो रहे हैं। इसके साथ ही 25 निशानदेही व 400 के लगभगन लाेने केस की फर्द से जुड़े कार्य लटक गए हैं। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग सुबह से ही अपने काम करवाने के लिए पटवारखाने में पहुंच जाते हैं। लेकिन पटवारियों द्वारा अतिरिक्त सर्कल का काम न होने से लोग नाराज होकर वापस चले जाते हैं।
अंबाला जिला में 33 पटवारी है और 499 के करीब गांव है जबकि इन गांव के 93 सर्कल हैं। यह 33 पटवारी इन 93 सर्कल के तहत आने वाले सभी गांव के लोगों की जमाबंदी, इंतकाल , लोन से संबंधित पुरानी फर्द व अन्य काम करते हैं। पिछले लंबे समय से इन पटवारियों को अतिरिक्त सर्कल का कार्यभार भी दिया गया था। इसके बाद से यह पटवारी अतिरिक्त सर्कल का कार्यभार करते आ रहे थे। लेकिन अब इन पटवारियों द्वारा सभी प्रकार के अतिरिक्त सर्कल का काम बंद कर दिया है।
द रेवन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा अंबाला के प्रधान राजेश ने बताया कि बिना विभागीय जांच के हरियाणा के पटवारियों को भ्रष्ट करार दिया गया है। जोकि गलत है। जिस अधिकारी द्वारा यह पत्र जारी किया गया है वह गलत है। उन्होंने कहा कि जब तक विभाग इसे वापस नहीं लेता तब तक पटवारी अतिरिक्त सर्कल के कार्य नहीं करेंगे।
विज्ञापन
छावनी के गांव गरनाला निवासी कमलजीत सिंह अपनी जमीन की गिरदावरी करवाने के लिए छावनी की तहसील स्थित पटवारखाने में पटवारी के पास पहंचे तो पटवारी ने अतिरिक्त सर्कल का कार्य कहते हुए काम करने से मना कर दिया कमलजीत ने बताया कि वह एक घंटे कभी पटवारखाने तो कभी तहसील में गया। लेकिन उसका काम नहीं हुआ। इसी तरह से विरेंद्र सिंह ने बताया कि वह लोन से संबंधित काम करवाने और पुरानी फर्द लेने के लिए पटवारी के पास आया। पटवारी ने उसका भी काम करने से मना कर दिया। ऐसे में अब वह कहां जाए और किससे अपनी बात कहें।