फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Patriotic spirit shown in full dress rehearsal

Ambala News: फुल ड्रेस रिहर्सल में देशभक्ति का दिखा जज्बा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Patriotic spirit shown in full dress rehearsal
अंबाला छावनी के एसडी कॉलेज में परेड की सलामी लेतीं तहसीलदार। प्रवक्ता
तहसीलदार प्रियंका ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शनिवार को स्थानीय एसडी कॉलेज के खेल मैदान में समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। तहसीलदार प्रियंका ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान देशभक्ति का जज्बा देखते ही बन रहा था। परेड की कमान पीएसआई सुशील कुमार ने संभाली।
मार्च पास्ट में जिला पुलिस की टुकड़ी (नेतृत्व एसआई सुभाष चंद्र) के साथ-साथ विभिन्न शिक्षण संस्थानों के कैडेट्स ने कदमताल किया। इस मौके पर एनसीसी के वरिष्ठ अंडर अधिकारी हर्षित कुमार, कैडेट माधवी, एनएसएस व रेड क्रॉस से कबीर दुग्गल और कमांडर अनुप्रीया और स्काउट एंड गाइड से कमांडर एकम के नेतृत्व में टुकड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी लघु भारत की झलक
रिहर्सल के दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। डीसी मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्तराखंडी लोक नृत्य से मां नंदा को नमन किया, तो सिख गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने भांगड़ा कर जोश भर दिया। सिसिल कॉन्वेंट के बच्चों ने रानी लक्ष्मीबाई की जीवनी को जीवंत किया। तनेजा पब्लिक स्कूल ने मराठी और एसडी विद्या स्कूल ने बांग्ला नृत्य के जरिए अनेकता में एकता का संदेश दिया। एसडी स्कूल चकवाल तोपखाना के बच्चों ने बैंड की मधुर धुन बिखेरी, वहीं पंजोखरा साहिब स्कूल के छात्रों ने राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी। तहसीलदार प्रियंका ने बताया कि मुख्य समारोह 26 जनवरी को सुबह 10 बजे होगा, इसमें अंबाला मंडल के आयुक्त संजीव वर्मा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

अंबाला छावनी के एसडी कॉलेज में परेड की सलामी लेतीं तहसीलदार। प्रवक्ता

अंबाला छावनी के एसडी कॉलेज में परेड की सलामी लेतीं तहसीलदार। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed