फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Patrehari School in Folk Dance, Palak in Ragini and Dimple in Folk Dance secured first place

लोक नृत्य में पतरेहड़ी स्कूल तो रागिनी में पलक व लोक नृत्य में डिंपल ने हासिल किया प्रथम स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Patrehari School in Folk Dance, Palak in Ragini and Dimple in Folk Dance secured first place
Patrehari School in Folk Dance, Palak in Ragini and Dimple in Folk Dance secured first place - फोटो : Ambala
अंबाला। शिक्षा विभाग आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का वीरवार को समापन हो गया। जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं से 12वीं के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन पीकेआर जैन कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल शहर में किया गया। समापन समारोह में पहुंचकर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डॉ. सुखदा प्रीतम तथा न्यायिक दंडाधिकारी मुकेश कुमार ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अनूप जाखड़ ने बताया कि लोक नृत्य समूह में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पतरेहड़ी ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन ने द्वितीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समलेहड़ी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इसी प्रकार से रागिनी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन की छात्रा पलक ने प्रथम स्थान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पतरेहड़ी के उदित ने द्वितीय स्थान तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीसी बाजार की दीक्षा ने तृतीय स्थान हासिल किया। लोक नृत्य एकल में राजकीय राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर सरसेहेड़ी की डिंपल ने प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलदेव नगर की कोमल ने द्वितीय तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारायणगढ़ की स्नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला नोडल अधिकारी रविंदर कुमार ने बताया की प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम राज्य स्तरीय संस्कृति उत्सव 2021 में भाग लेगी। मंच का संचालन प्राध्यापिका ज्योति गर्ग व रमा खन्ना द्वारा किया गया। इस अवसर पर उप जिला शिक्षा अधिकारी मीना राठी, खंड शिक्षा अधिकारी ज्योति सभ्रवाल व मंजीत कौर, प्राचार्य रामचंद्र शर्मा व अवधेश पांडे तथा राजेंद्र सिंह, अमित छाबड़ा, रमाकांत, अरविंद कुमार, धीरज वालिया व नीरज ढाका आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed