फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Patients with fever and bone diseases increased due to cold

Ambala News: ठंड से बढ़े बुखार और हड्डी रोगों के मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Patients with fever and bone diseases increased due to cold
नागरिक अस्पताल में दवा लेने के लिए लाइन में खड़े हुए मरीज। संवाद
अंबाला सिटी। मौसम में बदलाव होते ही अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इन दिनों बुखार और खांसी के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। वहीं, कमर और जोड़ों के दर्द की भी ओपीडी 200 से अधिक मरीज आते हैं। इन मरीजों में बुजुर्गों के साथ-साथ मध्यम आयु वर्ग 30 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक के मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन

अधिक समय तक एक जगह बैठे रहने से जोड़ों अधिक दर्द रहता है। एक ही जगह पर भी लेट कर हाथों की हड्डियों में दर्द की समस्याएं देखने को मिल रही है। शनिवार को सिटी नागरिक अस्पताल में एक हजार ही ओपीडी हुई हालांकि सप्ताह के शुरुआती दिनों में यह आंकड़ा 1500 से अधिक हो जाता है।
विज्ञापन

युवाओं को भी हड्डियों की समस्या
सिटी नागरिक अस्पताल में इन दिनों हड्डियों के मरीज की बढ़त देखने को मिल रही है। रोजाना करीब 200 मरीज हड्डियों का उपचार करवाने के लिए आ रहे हैं। डॉ विजय बंसल ने बताया कि इन दिनों युवाओं में भी हड्डियों के दर्द की समस्या बढ़ गई है। 30 से 40 प्रतिशत मरीज युवा ही आ रहे हैं। जो युवा लंबे समय तक एक ही स्थान पर बैठे रहते हैं। या फिर कई घंटों तक लेट कर फोन चलाने से हड्डियों में दर्द हो सकता है। इसलिए लंबे समय तक एक ही स्थान पर बैठने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ी पैरासिटामोल की खपत
सिटी नागरिक अस्पताल में रोजाना करीब 200 मरीज वायरल की दवा लेने के लिए आ रहे हैं। ऐसे में पैरासिटामोल की खपत भी पहले से करीब 20 प्रतिशत तक बढ़ गई है। चिकित्सकों का कहना है कि वायरल के कारण बुखार और खांसी जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल प्रति माह वेयरहाउस से तीन हजार पैरासिटामोल की टैबलेट और पीने वाली दवा मंगवाता है। वर्तमान में अस्पताल के स्टोर में 740 पैरासिटामोल लिक्विड बची हुई है। अधिक खपत होने के स्टोर को लगातार मांग भेजनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed