{"_id":"67c0c59eacde51c549037140","slug":"patients-wait-for-faulty-escalator-to-start-working-ambala-news-c-36-1-sknl1017-138365-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मरीजाें को खराब एस्केलेटर के चलने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मरीजाें को खराब एस्केलेटर के चलने का इंतजार
विज्ञापन
अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल के सामने बंद पड़े एस्केलेटर के ऊपर पसरी गंदगी: संवाद
- फोटो : Samvad
अंबाला। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से अंबाला-जगाधरी हाईवे पर लगा एस्केलेटर अनदेखी का शिकार होता नजर आ रहा है। स्थिति यह बनी हुई है कि इस एस्केलेटर की मशीनरी में फाल्ट आने के कारण यह चल नहीं रहा है। मजबूरन अस्पताल में आने वाले मरीजों, तीमारदारों के अलावा आमजन भी इस एस्केलेटर का इस्तेमाल महज सीढ़ी की तरह कर रहे हैं।
इस एस्केलेटर पर गंदगी भी पसरी हुई है। ऐसा लग रहा है कि लंबे समय से इसमें साफ-सफाई न हुई हो। ऐसे में रोजाना एस्केलेटर से गुजरने वाले लोग विभाग की कार्यप्रणाली को कोसते हुए नजर आते हैं।
जबकि इसके रखरखाव का जिम्मा नगर परिषद को सौंपा गया है।
बुजर्गों को आ रही सीढि़यां चढ़ने में परेशानी: इस एस्केलेटर के बंद होने के कारण सबसे ज्यादा बुजुर्गाें को परेशानी झेलनी पड़ रही है। एक तरफ एस्केलेटर खराब पड़ा है तो दूसरी तरफ अस्पताल के ठीक सामने डिवाइडर पर भी रेलिंग लगा दी गई है। ऐसे में मजबूरन बुजुर्ग धीरे-धीरे कर इस एस्केलेटर से गुजरते हैं।
विज्ञापन
जबकि अधिकतर ई-रिक्शा का सहारा लेकर नगर परिषद के सामने परशुराम चौक से गुजरकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। जबकि विभाग की तरफ से एस्केलेटर को चलाने के लिए अलग-अलग शिफ्ट में दो ऑपरेटर भी तैनात किए गए हैं।
ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के लिए लगा था एस्केलेटर : दरअसल, नागरिक अस्पताल में रोजाना 2500 तक ओपीडी होती है। अंबाला-साहा हाईवे पर बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए यहां फुट एस्केलेटर मंजूर करवाया गया था। ताकि लोग बिना रोड पर जाए हिल रोड से सीधा पुल पर चढ़कर अस्पताल में आ-जा सकेंगे।