Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Patients troubled by heat create uproar

Ambala News: गर्मी से परेशान मरीजों का हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Patients troubled by heat create uproar
अंबाला सिटी। नागरिक अस्पताल में शनिवार को मरीजों का तांता लग गया। पर्ची बनाने के काउंटर पर चार कंप्यूटर होने के बावजूद सिर्फ एक ही कर्मचारी ड्यूटी पर दिखा। इस कारण मरीजों को दो घंटों तक गर्मी में खड़ा रहना पड़ा।
विज्ञापन

इसके बाद मरीजों ने हंगामा कर दिया। मरीजों ने कहा कि चार कंप्यूटर हैं तो चार कर्मचारी नियुक्त होने चाहिए। मगर यहां पर सिर्फ एक ही कंप्यूटर ऑपरेटर मौजूद था। जो अकेला ही चार लाइनों के मरीजों की पर्ची बनाता दिखाई दे रहा था। रोष जताने के बाद अस्पताल प्रशासन ने एक महिला कंप्यूटर ऑपरेटर की ड्यूटी लगाई। इसके बाद मरीजों की पर्ची बनाई गई।
विज्ञापन

दो हजार से अधिक आ रहे मरीज
नागरिक अस्पताल में रोजाना 1500 से लेकर दो हजार तक मरीज उपचार के लिए आते हैं। मगर शनिवार को गर्मी और रविवार को अवकाश होने के कारण मरीजों की संख्या दो हजार के करीब थी। इसी कारण सुबह से ही ओपीडी की पर्ची बनवाने के लिए लंबी- बी कतारें लग गईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कई बार कर्मचारी छुट्टी पर होते हैं इसलिए यह परेशानी होती है। सूचना मिलते ही महिला कर्मचारी को भेज दिया गया था।
-डॉ. पवनीश अग्रवाल, चिकित्सा अधीक्षक सिटी नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed