फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   patient queue in flu opd

Ambala News: फ्लू ओपीडी में मरीजों की कतार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
patient queue in flu opd
अंबाला सिटी। इन्फ्लूएंजा वायरस के ए टाइप एच3एन2 के संदिग्ध मरीजों की बढ़ती संख्या स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रही है। अस्पताल की ओपीडी में खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की कतार बढ़ती जा रही है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने इन्फ्लूएंजा के शक में 10 सैंपल लिए हैं। जिनकी अंबाला शहर स्थित सेक्टर 10 में बनी लैब में जांच की जा रही है। केवल सरकारी अस्पतालों की नहीं, बल्कि प्राइवेट अस्पताल से लेकर छोटे-मोटे क्लीनिकों में भी ऐसे मरीजों की भरमार है। वहीं स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह अलर्ट है। इस बीमारी की गंभीरता को देखते हुए तेजी के साथ कार्य किया जा रहा है और प्रतिदिन सैंपलिंग की जा रही है। सैंपलों की रिपोर्ट पर भी विभाग पूरी नजर रख रहा है। आइसोलेशन वार्ड से लेकर फ्लू ओपीडी की भी व्यवस्था कर दी गई है। इस बीच राहत की बात यह है कि अभी तक इन्फ्लूएंजा वायरस का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। विभाग का दावा है कि अगर कोई ऐसा मामला आता है तो वह उसके लिए पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन


शहर में 300 खांसी-जुकाम के मरीज
आम तौर पर शहर के नागरिक अस्पताल में 150 खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज आते हैं मगर सोमवार को अचानक से इनकी संख्या में वृद्धि होती दिखाई दी है। नागरिक अस्पताल में 300 खांसी-जुकाम के मरीज ओपीडी में दिखाई आए। इसी प्रकार छावनी के नागरिक अस्पताल में भी 20 प्रतिशत तक ओपीडी में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


मरीजों की लापरवाही बढ़ा रही परेशानी
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क अनिवार्य करने के निर्देश दिए हैं। वहीं नागरिक अस्पताल में भी लोगों को मास्क लगाने के लिए कहा जा रहा है। इस दौरान साफ शब्दों में निर्देश जारी किए गए हैं कि अगर कोई मरीज बिना मास्क के दिखाई देता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। इसके बावजूद मरीज इस ओर बिल्कुल भी गंभीर दिखाई नहीं दे रहे हैं। हालात यह हैं कि नागरिक अस्पताल में ओपीडी से लेकर दवाई लेने वाली लाइन में लोग एक साथ खड़े हैं। एक भी मरीज के मुंह पर मास्क लगा दिखाई नहीं दिया। इस कारण इस बीमारी के फैलने का खतरा और अधिक बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लैब होने का मिल रहा है फायदा
इनफ्लूएंजा वायरस की जांच को लेकर अंबाला में लैब होने का फायदा मिल रहा है। इस दौरान कोरोना के सैंपल लगाने के साथ ही इनफ्लूएंजा वायरस की भी जांच हो रही है। इस दौरान अगर सैंपल पॉजिटिव आने पर ही आगे जांच के लिए भेजा जाता है। अभी तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। फिर भी विभाग की ओर से जांच के लिए रैडमली भी एच3एन2 वायरस की जांच की जा रही है। वहीं विभाग के पास टेस्टिंग किट भी पर्याप्त मात्रा में मौजूद है।

यह रही अस्पतालों की स्थिति
शहर नागरिक अस्पताल में दोपहर 12 बजे तक पर्ची बनाने वाले मरीजों की कतार में थोड़ी छंटनी हो चुकी थी। वहीं दवाई लेने वाली तरफ मरीजों का तांता लगा रहा।
नागरिक अस्पताल छावनी की स्थिति भी खराब ही दिखाई दी। यहां पर डॉक्टरों और नर्स मास्क लगाकर कार्य करते दिखे। कई बार कर्मचारियों ने मरीजों और उनके साथ आए तीमारदारों को टोका, परंतु सभी ने मास्क न होने का बहाना बना दिया। वहीं जिनके पास मास्क था वह भी उतार कर अस्पताल में इधर-उधर घूमते दिखाई दे रहे थे।

नागरिक अस्पताल नारायणगढ़ में भी मरीजों की लापरवाही साफ तौर पर देखने के लिए मिली। जहां पर मरीज बिना मास्क के ही उपचार करवाने के लिए पहुंचे हुए थे। स्थिति यहां तक है कि अस्पताल में मरीजों को मास्क लगाने के लिए भी नहीं कहा जा रहा था।


अभी तक इन्फ्लूएंजा वायरस का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। हम इस बीमारी से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। प्रतिदिन सैंपलिंग हो रही है और विभाग की पूरी नजर प्रत्येक रिपोर्ट पर है।
- कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed