फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Passengers will be able to pay for normal tickets by scanning QR code.

Ambala News: क्यू आर कोड स्कैन कर सामान्य टिकट का भुगतान कर सकेंगे यात्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Passengers will be able to pay for normal tickets by scanning QR code.
अंबाला। रेलवे ने सामान्य टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को लंबी लाइनों से छुटकारा दिलवाने के लिए क्यू आर कोड की सुविधा शुरु कर दी है। ये सुविधा अनारक्षित टिकट केंद्र यानी यूटीएस पर मिलेगी। रेल टिकट का भुगतान यात्री क्यू आर कोड स्कैन करने के बाद कर सकेंगे। इससे खुले पैसों की दिक्कत खत्म होगी और रुपयों के संबंध में यात्री और रेल कर्मचारीं के बीच होने वाले विवाद से भी मुक्ति मिलेगी। अंबाला रेल मंडल ने तुरंत प्रभाव से इस व्यवस्था को शुरु कर दिया है और पहले ही दिन 200 से अधिक यात्रियों ने क्यू आर कोड स्कैन करके जनरल टिकट हासिल किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर रोजाना 300 से अधिक ट्रेनों का आवागमन होता है और यात्रियों की संख्या भी 50 हजार के करीब है। इसमें 30 हजार ऐसे यात्री होते हैं जो सामान्य टिकट पर यात्रा करते हैं। ऐसे में जब वो टिकट लेने के लिए यूटीएस पर पहुंचते हैं तो वहां पहले से ही लंबी लाइनें लगी होती हैं। इस वजह से कई बार यात्रियों की ट्रेन भी छूट जाती है। इस समस्या से छुटकारा दिलवाने और डिजिटल सेवा उपलब्ध करवाने के मकसद से अब अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के दो काउंटरों को क्यू आर कोड सुविधा से युक्त कर दिया गया है। इसमें चार व पांच नंबर काउंटर को इसके लिए निर्धारित किया है। हालांकि अभी इन काउंटरों पर नकद भुगतान के माध्यम से भी टिकटें दी जा रही हैं लेकिन आने वाले समय में एक अलग काउंटर सिर्फ क्यू आर कोड से स्कैन करने वाले यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन

--------------------
ऐसे होता है भुगतान
रेलवे की ओर से तैयार किए नए सिस्टम के तहत यात्री को पहले अपने गंतव्य की जानकारी देनी होती है। जैसे उसे अंबाला कैंट से दरभंगा जाना है। काउंटर पर तैनात कर्मी इस जानकारी को कंप्यूटर में दर्ज करता है। इसके बाद भुगतान के लिए जानकारी सामने आती है कि यात्री नकद भुगतान करना चाहता है या क्यू आर कोड से। कंप्यूटर पर ही इसके लिए हां पर क्लिक करना होता है। यात्री जैसे ही क्यू आर कोड स्कैन करके भुगतान करता है तो सिस्टम खुद ही चंद सेकेंड में टिकट निकाल देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
अनारक्षित टिकट केंद्र पर लगातार यात्रियों की भीड़ बढ़ रही थी। इसलिए यात्रियों को राहत देने के मकसद से क्यू आर कोड स्कैन करके टिकट भुगतान की सुविधा शुरु की गई है। इसके लिए दो काउंटर खोले गए हैं। अन्य भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर भी इसी प्रकार सुविधा प्रदान करने की योजना तैयार की जा रही है।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed