{"_id":"669d4e8655ef69780e0f558f","slug":"passengers-protested-in-front-of-the-bus-uproar-continued-for-half-an-hour-ambala-news-c-36-1-sknl1003-126595-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बस के सामने सवारियों का विरोध, आधे घंटे चला हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बस के सामने सवारियों का विरोध, आधे घंटे चला हंगामा
विज्ञापन
अंबाला। चंडीगढ़ से नारनौल जा रही हरियाणा रोडवेज नारनौल डिपो की बस में बैठने के लिए दो महिलाओं और सवारियों ने जमकर हंगामा किया। यह हंगामा सिटी के अग्रसेन चौक पर हुआ। चालक ने सवारियों को समझाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन बस में पहले ही जरूरत से ज्यादा सवारी थी।
चालक की न मानते हुए सवारियां बस के ठीक आगे खड़ी हो गई। करीब आधे घंटे तक बस को आगे चलने ही नहीं दिया। यह देख परिचालक ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया। इस बीच बस में बैठी सवारियां भी गर्मी से बेहाल हुई। मामला खत्म होने के बाद बस चली तो सवारियों और चालक ने राहत की सांस ली।
दरअसल, शुक्रवार की शाम छह बजे चंडीगढ़ बस अड्डा से यात्रियों के लिए हरियाणा रोडवेज नारनौल डिपो की बस नारनौल जा रही रही थी। रास्ते में से सवारियां उठाते हुए बस पूरी तरह से भर गई थी। रास्ते में हीं जाम में फंस गई। इस तरह से बस देररात अंबाला सिटी बस स्टैंड पर पहुंची। बस स्टैंड से नारनौल, महेंद्रगढ़ और अन्य रूट की सवारियांं भी बस में चढ़ गई। वहीं परिचालक ने बस में मौजूद सभी 115 यात्रियों की टिकट काटी हुई थी।
विज्ञापन
इसमें से 80 टिकट अकेले नारनौल के यात्रियों के थे। इसके बाद जैसे ही बस शहर के अग्रसेन चौक पर पहुंची तो चौक पर मौजूद नारनौल की सवारियां ने बस को रुकवाया और बस में चढ़ने की कोशिश करने लगे। लेकिन बस में जगह न होने के कारण वह बस में चढ़ नहीं पाए।