{"_id":"6875ed33a9ec25b1ee03d3ca","slug":"passengers-of-chandigarh-yeshwantpur-sampark-kranti-express-faced-problems-in-ambala-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: कोच गाइडेंस सिस्टम में गड़बड़, चंडीगढ़-यशवंतपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के यात्रियों ने झेली परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala: कोच गाइडेंस सिस्टम में गड़बड़, चंडीगढ़-यशवंतपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के यात्रियों ने झेली परेशानी
Tue, 15 Jul 2025 11:24 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:24 AM IST
सार
अंबाला रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार झा का कहना है कि इस संबंध में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
चंडीगढ़-यशवंतपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
- फोटो : संवाद
विस्तार
अंबाला में कोच गाइडेंस सिस्टम में गड़बड़ के कारण चंडीगढ़-यशवंतपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मामला मंगलवार सुबह लगभग चार बजे का है। ट्रेन नंबर 22686 संपर्क क्रांति का संचालन सप्ताह में दो दिन किया जाता है। मंगलवार को भी चंडीगढ़ से ट्रेन तड़के 3:37 बजे रवाना हुई। ट्रेन 4:09 बजे अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
हालांकि, ट्रेन के आने से पहले रेलवे ने कोच गाइडेंस सिस्टम पर कोच से संबंधित जानकारी अपडेट नहीं की और न ही इसकी उद्धोषणा की गई। ऐसे में यात्रियों को काफी दिक्कत हुई और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मामले में अभी रेलवे के पास शिकायत नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
अंबाला रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार झा का कहना है कि इस संबंध में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। फिर भी वो अपने स्तर पर मामले की जांच करवा रहे हैं कि इसमें गलती किसकी है या फिर चंडीगढ़ स्टेशन पर ही ट्रेन के कोच में अदला-बदली की गई है।
विज्ञापन