फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Passengers in general coach will get public food for Rs 20, glass of water for Rs 3

Ambala News: सामान्य कोच में यात्रियों को 20 रुपये में मिलेगा जनता खाना, तीन रुपये में पानी का गिलास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Passengers in general coach will get public food for Rs 20, glass of water for Rs 3
हरिंदर पाल सिंह
विज्ञापन

अंबाला। मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों की तर्ज पर जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों को भी इकोनॉमी मील और पीने के लिए साफ व स्वच्छ पानी मिलेगी। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने आदेश जारी कर दिए हैं। 20 रुपये के इकोनॉमी मील में 175 ग्राम की सात पूरी, 150 ग्राम सूखे आलू और आचार मिलेगा जो साफ-सुथरे डिब्बे में होगा। इसी प्रकार 50 रुपये में स्नेक्स व कोंबो मील उपलब्ध करवाया जाएगा। इसमें स्थानीय व्यंजन परोसे जाएंगे। वहीं तीन रुपये में 200 मिली. पानी उपलब्ध करवाया जाएगा जो छोटे गिलास में पैक्ड होगा।
प्राथमिक स्तर पर यह सुविधा छह माह के लिए उपलब्ध करवाई जाएगी। अगर यात्रियों से अच्छा फीडबैक प्राप्त होगा तो इसे स्थयी भी किया जा सकता है। इसके लिए वेंडरों को आवेदन करना होगा और उसके लिए निर्धारित की गई राशि का भुगतान करना होगा, ताकि नियमों के तहत वो जनरल कोच के समक्ष खाने-पीने का सामान बेच सकें। संवाद
विज्ञापन

किचन और जन आधार यूनिट में होगा तैयार
इसकी जिम्मेदारी आईआरसीटीसी द्वारा संचालित बेस किचन और जन आधार यूनिट को दी जाएगी। वहीं स्टेशन पर कार्यरत स्टाल संचालकों को भी यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। हालांकि यह कार्य आईआरसीटीसी और वाणिज्य विभाग के आपसी सहयोग से किया जाएगा। खाना उपलब्ध करवाने के लिए जनरल कोच के नजदीक ही स्पेशल काउंटर खोलने का प्रावधान भी किया जाएगा, ताकि कोच में बैठे-बैठे ही यात्रियों को भोजन और पानी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों के लिए इकोनॉमी मील और पैक्ड पानी का गिलास उपलब्ध करवाया जाएगा। इस संबंध में आईआरसीटीसी की तरफ से लिखित पत्र भेजा गया है। यह सुविधा कब और कैसे शुरू करनी है। इसे लेकर आकलन किया जा रहा है। इस संबंध में आईआरसीटीसी से भी मंत्रणा की जाएगी।
-नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed