फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Passenger's bag and woman's purse stolen in train

ट्रेन में सफर कर रहे यात्री का बैग और महिला का पर्स चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Passenger's bag and woman's purse stolen in train
दो अलग-अलग ट्रेनों से एक यात्री बैग और महिला का पर्स चोरी हो गया। दोनों ही घटनाएं छावनी रेलवे स्टेशन के नजदीक हुई। दूसरे थानों से प्राप्त जीरो एफआईआर के आधार पर अब छावनी जीआरपी थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पहले मामले की जानकारी देते हुए हर्षित पुंडीर ने बताया कि 15 नवंबर को वह परिवार सहित ट्रेन नंबर 08237 कोरबा-अमृतसर एक्सप्रेस में सफर कर रहा था। ट्रेन रात लगभग 1.40 बजे छावनी रेलवे स्टेशन पहुंची तो अज्ञात ने सीट के नीचे रखा बैग चोरी हो गया। बैग में स्कूल प्रमाण पत्र सहित अन्य कुछ दस्तावेज थे जो चोरी हो गए।
विज्ञापन

दूसरे मामले मेें नेपाल निवासी सिला कारक ने बताया कि 30 नवंबर को वह ट्रेन नंबर 05733 आम्रपाली एक्सप्रेस में परिवार सहित सफर कर रही थी। उन्हें लुधियाना जाना था। ट्रेन रात को देर रात जब छावनी रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो वह सीट पर बैग रखकर शौचालय चली गई। जब वापिस आकर पर्स देखा तो वह गायब था। पर्स में 2 मोबाइल फोन, पासपोर्ट, सऊदी अरब की करंसी, कुछ नकदी व जरूरी दस्तावेज थे । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed