फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Passenger facilities will increase, escalators will be installed from platform 1 to 7, ramps will be made for Divyangjan

यात्री सुविधाओं में होगी बढ़ोतरी, प्लेटफार्म 1 से 7 तक लगेंगे एस्केलेटर्स, दिव्यांगजनों के लिए बनेंगे रैंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Passenger facilities will increase, escalators will be installed from platform 1 to 7, ramps will be made for Divyangjan
अंबाला। अब कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को हाईटेक सुविधाएं मिलेंगी। यात्री अब हर प्लेटफार्म पर एस्केलेटर्स का आनंद उठा सकेंगे, वहीं दिव्यांगजनों को भी रैंप की सुविधा मिलेगी। देशभर के रेलवे स्टेशनों पर एस्केलेटर्स लगाने का प्रपोजल 2009 में पूर्व मंत्री ममता बनर्जी ने पास किया था। इसमें एनसीआर के छावनी और चंडीगढ़ के रेलवे स्टेशनों पर एस्केलेटर्स लगाए जाने हैं। यह कार्य आईआरएसडीसी यानी इंडियन रेलवे स्टेशन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

सबसे पहले एस्केलेटर प्लेटफार्म 1 पर लगेगा, इसके बाद चरणबद्ध तरीके से दो-तीन-चार और छह और सात पर एस्केलेटर लगाए जाएंगे। रेलवे की योजना है कि दिल्ली और लुधियाना एंड की तरफ एक-एक एस्केलेटर लगाया जाएगा, वहीं दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंप भी बनाए जाएंगे। 6 रैंप सभी प्लेटफार्म पर बनेंगे ताकि सामान या व्हील चेयर के साथ सफर करने वाले यात्री परेशानी से बच सकें।
विज्ञापन

अभी स्टेशन पर यह हैं सुविधाएं
मौजूदा समय में एस्केलेटर सहित लिफ्ट की सुविधा यात्रियों को प्रदान की गई है। एस्केलेटर रेलवे परिसर में आरपीएफ पोस्ट के पास लगा हुआ है, जबकि एक लिफ्ट भी एस्केलेटर के पिछली तरफ बनी हुई है, वहीं प्लेटफार्म 1, 2-3-4 और 6-7 पर लुधियाना एंड की तरफ एक-एक लिफ्ट बनी हुई है। सभी प्लेटफार्म को आपस में जोड़ने के लिए 3 रेलवे ओवरब्रिज भी बनाए गए हैं जो सीढ़ियों के साथ एक दूसरे से अटैच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन की सुंदरता पर खर्च हो चुके 2 करोड़ रुपये
छावनी रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास लुक देने के लिए पूर्व रेल प्रबंधक सहित मौजूदा रेल प्रबंधक गुरिंदर मोहन सिंह भी लगातार कार्रवाई कर रहे हैं, ताकि यात्रियों को उचित सुविधाएं मिल सकें। कुछ समय पहले जहां यात्रियों के लिए स्टेशन पर ही रिटायरिंग रूम की सुविधा शुरू की गई थी, वहीं लगभग 50 लाख रुपये की लागत से आधुनिक शौचालय का निर्माण किया गया था। स्टेशन परिसर में भी सुंदरीकरण के तहत सेना के टैंक सहित राष्ट्रीय ध्वज भी स्थापित किया गया है, वहीं मुख्यद्वार के सामने ग्रीन कॉरिडोर भी बनाया गया है।
11 राज्यों को परस्पर जोड़ता है स्टेशन
उत्तर रेलवे अंबाला मंडल का सबसे पुराना और व्यस्त छावनी रेलवे स्टेशन है। यहां से पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, यूपी, बिहार, झारखंड, असम व मुंबई की तरफ ट्रेनों का संचालन होता है। लगभग 200 से अधिक ट्रेन रोजाना आवागमन कर रही हैं और यात्रियों की संख्या भी धीरे-धीरे 30 हजार के करीब पहुंच रही है, यह संख्या कोरोनाकाल से पहले लगभग एक लाख के करीब थी।

आईआरएसडीसी करेगी बदलाव
छावनी रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट की तरह नजर आएगा जोकि आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें एस्कलेटर्स, रैंप सहित अन्य कई महत्वपूर्ण सुविधाएं होंगी। यह सारा कार्य आईआरएसडीसी करेगी। चंडीगढ़ स्टेशन को भी वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनाने का कार्य पहले ही किया जा रहा है।
-गुरिंदर मोहन सिंह, रेल प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed