{"_id":"6931dd5d5970d4a05e0ea8db","slug":"passenger-dies-of-heart-attack-at-cantt-station-ambala-news-c-36-1-amb1001-154154-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: संगरूर के ध्यानार्थ... दिल का दौरा पड़ने से कैंट स्टेशन पर यात्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: संगरूर के ध्यानार्थ... दिल का दौरा पड़ने से कैंट स्टेशन पर यात्री की मौत
Fri, 05 Dec 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। दिल का दौरा पड़ने से कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्री की मौत हो गई। मामला बुधवार रात लगभग 9 बजे का है। स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम गृह में रखवाया। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान पंजाब के संगरूर निवासी लाल सिंह (39) के तौर पर हुई थी। मृतक के भाई दीवान सिंह ने शिनाख्त की थी और उनके बयान पर ही पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।
उन्होंने बताया कि मृतक लाल सिंह मध्यप्रदेश के संत हरिदास नगर में कंबाइन चलाने का काम करते थे और 2 दिसंबर को वहां से ट्रेन में सवार होकर 3 दिसंबर की रात को अंबाला कैंट स्टेशन पर उतरे थे। उन्हें यहां से संगरूर जाना था, लेकिन इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। संवाद